टीवी मसाला

Tanya Mittal साड़ी छोड़ पहनना चाहती हैं शॉर्ट्स और स्कर्ट्स, लोग बोले- बाहर दिखावा नहीं हो पा रहा क्या...

Tanya Mittal Troll For Saying I Want To Wear Western Dress: 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। तान्या मित्तल ने हाल ही में ट्वीट किया है, जिसे लेकर अब 'बिग बॉस 19' फेम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Tanya Mittal Troll For Saying I Want To Wear Western Dress: 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। कभी अपने इंटरव्यूज के लिए तो कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के लिए, तान्या ने लाइमलाइट लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं हाल ही में तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने एक ट्वीट किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अपने ट्वीट के लिए तान्या मित्तल ट्रोल्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में वेस्टर्न ड्रेसेस पहनने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ताने देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैं वेस्टर्न्स कपड़े पहनना चाहती हूं, शॉर्ट्स, स्कर्ट्स और ड्रेसेस। लेकिन क्या ये जालिम दुनिया मुझे अपनी सोच के हिसाब से जीने देगी?" तान्या मित्तल का ये ट्वीट देखते ही देखते चर्चा में आ गया। लेकिन इस पोस्ट के लिए तान्या मित्तल जमकर ट्रोल भी हुईं। एक यूजर ने लिखा, "आप तो संस्कारी थे ना। बिग बॉस में तो दिकावा कर लिया, बाहर नहीं हो पा रहा है क्या?" दूसरे यूजर ने लिखा, "पहन, बिकिनी भी पहन, फिर संस्कारी और आध्यात्मिक होने का जो ढोंग किया था और उसकी वजह से जो फॉलोअर्स मिले थे। उनकी अक्ल ठिकाने आएगी। राखी सावंत भी तुमसे कहीं ज्यादा बेहतर है। कम से कम खुद को सति सावित्री तो नहीं दिखाती।" तीसरे यूजर ने लिखा, "दुनिया से इजाजत लेने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी बस अपने ही पुराने बयानों से आजादी लेनी पड़ती है।"

तान्या मित्तल (Tanya Mittal) पर तंज कसने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने लिखा, "पहनो पहले जैसे, कौन मना कर रहा है? बस पहनने के बाद मत बोलना कि कभी नहीं पहना है। तब फिर से ट्रोल हो जाओगी। खुद झूट बोलते हो ट्रोल होने के लिए फिर सहानुभूति जाप शुरू हो जाता है।" बता दें कि तान्या मित्तल को उनके पुराने वीडियोज और फोटोज में वेस्टर्न ड्रेसेज में देखा गया है, जिसके लिए वह खूब निशाने पर भी रही थीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article