टीवी मसाला

18 साल बडे़ मुस्लिम शख्स से Tannaz Irani ने छोटी उम्र में रचाई थी शादी, एक्ट्रेस ने सालों बाद बताई तलाक की वजह

Tannaz Irani On First Wedding And Divorce: एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी पहली शादी और तलाक पर बात की। तनाज ईरानी ने इस मौके पर अपने पहले पति की जमकर तारीफ की।

Image

Tanaz Irani (photo credit- instagram)

Tannaz Irani On First Wedding And Divorce: एक्ट्रेस तनाज ईरानी टीवी और बॉलीवुड दोनों ने नजर आई हैं। उन्होंने अपने करियर में सफलता देखी हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी कॉम्पीकेटेड रही हैं। तनाज ईरानी ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी खुद से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से हुई थीं, लेकिन कम समय में ही दोनों का तलाक हो गया था। तनाज ईरानी (Tannaz Irani) ने अब अपने तलाक की वजह बताई है, जिसमें उन्होंने अपने पहले पति की जमकर तारीफ की है और बताया है कि वह लाइफ से कुछ और चाहती थीं और इसी वजह से उन्होंने तलाक ले लिया। बता दें कि तनाज ईरानी बख्तियार ईरानी (Bakhtiyaar Irani) संग अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं। (ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash और Karan Kundrra का नहाते हुए वीडियो हुआ वायरल, कपल की हालत देख फूटा फैंस का गुस्सा)

    तनाज ईरानी ने पहली शादी पर की बात

    तनाज ईरानी ने Hauterrfly से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपनी पहली और दूसरी शादी पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि तलाक का असर उनकी बेटी पर काफी हुआ था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके एक्स हसबैंड मुस्लिम थे। तनाज ने कहा कि मेरे एक्स हसबैंड का परिवार कभी भी रूढ़िवादी या कट्टर नहीं था। मैंने 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से शादी की थी। मेरे माता-पिता ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था। वह जानते थे कि मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं। वह इस बात को समझते थे कि मुझसे जबरदस्ती कुछ नहीं करवाया जा सकता है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कावेरी पोद्दार के बर्थडे पर अभिरा-अरमान के बीच होगा भयंकर झगड़ा, विद्या उठाएगी फायदा?)
    Tanaaz irani

    Tanaaz irani (photo credit- instagram)

    तनाज ईरानी ने बताया क्यों हुआ था तलाक

    इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरी शादी कम उम्र में ही हो गई थी और मैं अपने पहले बच्चे की मां बनी। आज के समय में वह मेरी बेस्ट फ्रेंड है। शादी के 8 साल बाद मुझे एहसास होने लगा था कि मुझे जिंदगी से कुछ और चाहिए। हमारे बीच 18 साल का अंतर था और कुछ समय बाद ही वो फासला दिखने लगा था। 20 की उम्र के बाद आपका व्यक्तिगत काफी विकास होता है। मैं दुनिया देखना और समझना चाहती थी। उनकी तरफ से मुझे हमेशा आजादी मिली है और वह मेरा हर वक्त साथ भी देते थे, लेकिन मैं पार्टी करना, बाहर जाना ये सब करना चाहती थी, लेकिन वो जिंदगी का ये समय देख चुके थे। वो काफी मैच्योर थे।

    तनाज ईरानी ने एक्स हसबैंड की तारीफ की

    एक समय पर मैंने अपने पति के लिए दुनिया से लड़ाई की थी लेकिन फिर मुझे ही चीजें सही नहीं लगी। अब लगता है कि मैं कितनी गलत थी। मुझे लगता था कि अगर मुझे बाहर जाना है और जिंदगी के मजे लेने हैं तो सब कुछ अपने पति के साथ ही करना पड़ेगा। तनाज ने आखिर में ये भी बताया कि उनके पति ने कभी अपनी मर्जी एक्ट्रेस पर नहीं थोपी। वह ही नासमझ थी कि वह चीजों को नहीं समझ पाई।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article