Dilip Joshi gets Death Threat: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। टीवी सीरियल में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी एक जाना-माना चेहरा है। देशभर के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस बीच नागपुर पुलिस को कुछ अंजान शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है। इस कॉल में वह शख्स दिलीप जोशी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस खबर के फैलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कुछ अंजान व्यक्तियों ने कॉल कर इस बात की जानकारी दी है कि करीबन 25 लोग दिलीप जोशी के घर के बाहर बंदूक लेकर खड़े हुए हैं। करीब एक दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद अब दिलीप जोशी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में नागपुर पुलिस ने क्या जानकारी दी है।
दिलीप जोशी को मारने की धमकी
देश में अचानक सितारों की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा है। पुलिस की रिपोर्ट में एक बड़ा दावा किया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने कॉल किया उसका नाम काटके है। यह वही व्यक्ति है जिसने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। दिलीप जोशी के घर के आस-पास की सुरक्षा अब बढ़ा दी गई है और पुलिस हर तरह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुई है।
पहले भी आया धमकी भरा कॉल
मुंबई पुलिस को जिस अंजान शख्स ने इस आतंकवादी हमले के बारे में सूचना दी है। उसने यह भी दावा किया है कि 25 लोग मुंबई के दादर पहुंच में इस हमले को अंजाम देने के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मुकेश अंबानी, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के घर के बाहर बम लगा दिए गए हैं। इस फॉल कॉल के बाद मुंबई ने बम स्क्वाड टीम को भेज दिया है। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी पहले भी मिल चुकी है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच भी हड़कंप मच गया है।
