टीवी मसाला

TMKOC: असित मोदी के शो को अलविदा कह गईं कोमल भाभी! खुद बताया अचानक गायब होने का कारण

Ambika Ranjankar Breaks Silence On Quitting TMKOC Rumors: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जहां बीते दिन नई कास्ट की एंट्री हुई तो वहीं शो को लेकर अटकलें लगने लगीं कि मिसेज हाथी का किरदार अदा करने वाली अंबिका रंजंकर ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अंबिका रंजंकर इंस्टाग्राम, TMKOC फैन पेज

Ambika Ranjankar Breaks Silence On Quitting TMKOC Rumors: टीवी के धमाकेदार शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने छोटे पर्दे पर धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कहानी से लेकर किरदारों तक ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ी हुई है। शो का एक-एक किरदार लोगों को बेहद पसंद है। खास बात तो यह है कि बीते दिन ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में एक और परिवार की एंट्री हुई है, जो कि राजस्थानी फैमिली है। लेकिन इन सबसे इतर असित मोदी के शो को लेकर अटकलें लग रही थीं कि कोमल भाभी का किरदार अदा करने वाली अंबिका रंजंकर ने शो को अलविदा कह दिया है। वह बीते कई दिनों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर नहीं आ रही थीं। इस मामले पर अब खुद अंबिका रंजंकर (Ambika Ranjankar) ने चुप्पी तोड़ी है।

अंबिका रंजंकर (Ambika Ranjankar) ने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) मेंको छोड़ने की अटकलों को साफ किया। उन्होंने अटकलों को दरकिनार करते हुए कहा, "नहीं मैंने शो नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हूं।" ऐसे में कोमल भाभी यानी अंबिका रंजंकर से उनके 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से अचानक गायब होने का कारण भी पूछा गया। इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "खैर कुछ निजी कारण थे, जिसकी वजह से मैं शो से दूर थी। मुझे खुद के लिए कुछ वक्त चाहिए था।"

अंबिका रंजंकर (Ambika Ranjankar) ने सभी अफवाहों को साफ करते हुए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) मेंके फैंस को राहत दी है। बता दें कि उनसे पहले दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता के भी शो छोड़ने की अटकलें लगी थीं। लेकिन दिलीप जोशी ने बताया कि जब तक असित मोदी का शो चलेगा, वो तब तक इसका हिस्सा रहेंगे। वहीं मुनमुन दत्ता ने भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ग्रैंड वापसी की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article