टीवी मसाला

सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा ने ऑनलाइन कपड़े बेचकर खरीद डाला आलीशान घर, कोने-कोने की दिखाई तस्वीरें

Charu Asopa Buy Lavish House in Bikaner: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों टीवी की दुनिया से दूर है और अपना कपड़ों का बिजनेस कर रही है। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर घर के अंदर की वीडियोज शेयर की है। चारु ने अपने पैसों से घर खरीदा है जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है।

Image

Charu Asopa Buy Lavish House in Bikaner

Charu Asopa Buy Lavish House in Bikaner: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) की एक्स भाभी चारु असोपा ( Charu Asopa) करीब तीन महीने पहले ऑनलाइन कपड़े बेचती नजर आई थी। चारु असोपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कपड़ों के बिजनेस के बारे में खुलासा किया था जिसे देखकर हर कोई उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो गया था। अपनी बेटी जियाना के साथ अकेले रह रही चारु असोपा पाई-पाई जोड़कर अपना गुजारा कर रही है। और हाल यह है कि एक्ट्रेस ने आज अपने दम पर बीकानेर में आलीशान घर खरीद लिया है। जी हाँ चारु ने अपने पैसों से घर खरीदा है जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है।

अभिनेत्री चारु असोपा( Charu Asopa) ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें वह नये घर की कुछ झलक दिखा रही है। चारु असोपा ने अपने घर का नाम "घरौंदा" रखा है जिसमें वह अपनी बेटी के साथ रह रही है। चारु ने अपने डेली लाइफ वलॉग में बताया कि उन्होंने बैंक से लोन लेकर और खुद के पैसे जोड़कर ये घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने घर की कुछ झलक दिखाई है जिसमें घर के अंदर लगा फर्नीचर और खूबसूरत पेंटिंग्स नजर आ रही है। चारु का ये घर अंदर और बाहर दोनों से बहुत बड़ा और आलीशान लग रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह जल्द ही होम टूर भी देगी।

चारू ने बताया कि वह सीमित बजट के साथ काम कर रही हैं, उन्होंने कहा कि वह हर सामान को बहुत सोच-समझकर खरीद रही है। अगर किसी के पास असीमित पैसा है, तो वह कुछ भी चुन सकता है। हालांकि, बजट के मुद्दों के कारण उसे अब सावधान रहने की जरूरत है। बता दें कि एक्ट्रेस ने अभी टीवी शोज से दूर रहने का फैसला किया है और अपने बिजनेस पर ध्यान दे रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article