Usha Nadkarni Of Pavitra Rishta Talks About Living Alone In Mumbai At The Age Of 79: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। ऊषा नाडकर्णी ने 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार अदा किया था, जिसे खूब पसंद किया गया था। वहीं आखिरी बार ऊषा नाडकर्णी 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी कुकिंग स्किल से जजेस का दिल जीतने की पूरी-पूरी कोशिश की। हाल ही में उषा नाडकर्णी अंकिता लोखंडे के व्लॉग का हिस्सा बनीं, जहां उन्होंने अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के साथ मिलकर 'पवित्र रिश्ता' से जुड़ी पुरानी चीजों को याद किया। उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) और अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया। वहीं करियर के बारे में बात करते-करते उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह 79 साल की उम्र में मुंबई में अकेले रहने पर मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2: अंकिता लोखंडे के हाथों की 'पूरन पोली' खाते ही हुई सभी की बोलती बंद, प्रोमो देख छूटेगी हंसी
उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni), अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) से इस सिलसिले में बात करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "घर में अकेली हूं ना, डर लगता है मैं गिरूंगी तो किसी को मालूम नहीं पड़ेगा। मेरे भाई का बीते साल 30 जून को निधन हो गया। अगर उसे पता चलता कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं तो वो जरूर दौड़ता हुआ मेरे पास आता। अब मैं किससे कहूं।" उषा नाडकर्णी की इन बातों ने अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन को भी भावुक कर दिया। अंकिता लोखंडे ने ऊषा नाडकर्णी की हिम्मत बढ़ाते हुए कहा, "आई बहुत ज्यादा मजबूत हैं, वो अकेली रहती हैं। वो इतने सालों से अकेली रही हैं। मैं बहुत सालों से आई को देख रही हूं।"
बता दें कि उषा नाडकर्णी (Usha Nadkarni) ने सीरियल "पवित्र रिश्ता' में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की सासू मां का किरदार अदा किया था। शो में भले ही अर्चना और उसकी सास के रिश्तों में कड़वाहट थी, लेकिन असल जिंदगी में अंकिता लोखंडे और ऊषा नाडकर्णी की बॉन्डिंग काफी गहरी है।