Sushant Singh Rajput Look Alike Grabs Limelight On Internet: टीवी और बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी एक्टर लोगों के दिलों-दिमाग में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। लेकिन आज भी फैंस सुशांत सिंह राजपूत को याद करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक हमशक्ल सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसके फोटोज और वीडियोज देख फैंस भी हैरान रह गए। सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल की तस्वीरें देख लोगों को 'छिछोरे' एक्टर की याद आ गई। यह भी पढ़ें: मां और दादी के साथ Sushant Singh Rajput के घर में रह रही हैं अदा शर्मा, कहा- 'इस घर में अच्छी वाइब है..'

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस आयान के इन पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "उफ्फ आपका चेहरा तो बिल्कुल सुशांत सिंह राजपूत जैसा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "एसएसआर की याद आ गई यार।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ना करो यार, ये तो बिल्कुल सुशांत है। अब कोई ये न बोले कि एआई है, प्लीज।" बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी। जहां 'पवित्र रिश्ता' (Pavitra Rishta) सीरियल से वह छोटे पर्दे पर छा गए थे तो वहीं बड़े पर्दे पर उन्होंने 'एमएस धोनी', 'काय पो चे', 'छिछोरे' और 'केदारनाथ' जैसी हिट मूवीज की थीं।
