बॉलीवुड

मां और दादी के साथ Sushant Singh Rajput के घर में रह रही हैं अदा शर्मा, कहा- 'इस घर में अच्छी वाइब है..'

Adah Sharma on Sushant Singh Rajput's House: एक्ट्रेस अदा शर्मा इस समय अपनी मां और दादी के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो गई हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने सुशांत के घर में रहने को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। आइए उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Image

Adah Sharma said this about Sushant Singh Rajput's house

Adah Sharma on Sushant Singh Rajput's House: सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा अभी तक फैंस के जहन से नहीं उतर पाया है।इस बीच कुछ समय पहले हीएक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपनी मां और दादी के साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट हो गई हैं। बीते कई दिनों से यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब एक्ट्रेस अदा शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने को लेकर बात की है। अदा शर्मा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं और उन्हें इस बारे में ज्यादा बातें शेयर करना भी पसंद नहीं है।

सुशांत सिंह राजपूत के घर में शिफ्ट होने को लेकर भी वह काफी प्राइवेसी मेंटेन करना चाहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने यह साफ कर दिया है कि उन्हें इस घर से काफी अच्छी वाइब आती है।

'मैं इसपर बात करने के लिए कम्फर्टेबल नहीं हूं'

अदा शर्मा ने News 18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'हमारी मीडिया काफी समझदार है, मुझे यकीन है कि वो मेरी इस प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करेंगे। मेरा घर ढेर सारी पक्षियों, गिलहरियों का भी घर है, जिन्हें मैं अपने घर में आने का मौका देती हूं।' इसी के साथ ही अदा शर्मा ने बताया कि वह अपनी मां और दादी के साथ वहां रह रही हैं और उन्हें इस घर में काफी अच्छी वाइब आती है।

बता दें कि ब्रोकर्स को सुशांत सिंह राजपूत का घर बेचने में काफी दिक्कतें हुई थीं। कोई भी व्यक्ति सुशांत का घर खरीदने से पहले काफी डरे हुए थे।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article