Surbhi Chandna New Journey With Ekta Kapoor: एक्ट्रेस सुरभि चंदना काफी समय से टीवी स्क्रीन से दूर हैं. वह नागिन 5 में देखी गई थीं, जिसमें सुरभि को काफी पसंद किया गया था. बीते दिनों वह वेब सीरीज साइको सैयां में दिखी थीं लेकिन फैंस उन्हें टीवी शो में देखना चाहते हैं, लेकिन सुरभि चंदना फैंस को नया सरप्राइज देने की प्लानिंग में हैं. सुरभि चंदना टीवी पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. वह एक बार फिर एकता कपूर के साथ मिलकर एक नए शो में आने वाली हैं, लेकिन इस बार वह बतौर लीड एक्ट्रेस नजर नहीं आएंगी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
सुरभि चंदना शुरू करेंगी नई जर्नी
टेली चक्कर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) टीवी पर ग्रैंड कमबैक करने वाली हैं. सुरभि की एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ इन दिनों बातचीत चल रही हैं. एकता जल्द ही एक नया शो लॉन्च करने वाली हैं, लेकिन इस शो में सुरभि का लीड रोल नहीं होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरभि चंदना टीवी की दुनिया में अपना नया चैप्टर शुरू करने वाली हैं. दावा है कि सुरभि प्रोडक्शन के क्षेत्र में इस बार काम करती नजर आएंगी. इस मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुरभि ने कुछ समय पहले ही अपने पति करण शर्मा के साथ फील गुड स्टूडियोज के साथ प्रोडक्शन में कदम रखा था. अब वह बालाजी के साथ एक बिल्कुल नए शो का सह-निर्माण करने की तैयारी में हैं. दावा किया जा रहा है कि बतौर प्रोड्यूसर सुरभि का पहला शो एक फैमिली ड्रामा होगा. एकता कपूर के शो में सास बहू का ड्रामा फैंस ने खूब देखा है लेकिन इस बार कुछ अलग एक्सपीरियंस करने के लिए मिलेगा.
तेजस्वी प्रकाश संग सुरभि चंदना का विवाद
बता दें कि बीते दिनों सुरभि चंदना एक विवाद में फंस गई थीं. वह तेजस्वी प्रकाश के साथ वेब सीरीज साइको सैयां में दिखी थीं लेकिन तेजस्वी ने सुरभि के साथ इंटरव्यू देने से मना कर दिया था, जिस वजह से सुरभि रोते हुए इवेंट से निकल गई थीं. इस दौरान तेजस्वी ने वीडियोज के जरिए भी सुरभि को टारगेट किया था. इस वजह से काफी ड्रामा हुआ था.
