टीवी मसाला

गोविंदा संग तलाक की अफवाह उड़ाने वालों से सुनीता अहूजा ने पूछा सवाल, कहा- 62 की उम्र में कोई गलती करता है क्या?

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 6, 2025, 11:21 AM IST

Sunita Ahuja on Divorce Rumours With Govinda: टीवी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा ((Pati Patni Aur Panga) का नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो के दौरान सुनीता अहूजा गोविंदा संग उड़ी तलाक की अफवाह पर बोलती नजर आईं। सुनीता अहूजा का बयान सोशल मीडिया पर आते छा गया है।

Image

Image Source: Govinda Instagram

Sunita Ahuja Pati Patni Aur Panga Promo: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में कपल के तलाक की खबरें सामने आई थी जिसने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन ये अफवाह ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। गोविंदा के परिवार और करीबी लोगों ने इसे एकदम फर्जी बताया। इसके बाद बेटी और पत्नी का भी रिएक्शन सामने आया जिसमें तलाक की ये खबर महज एक अफवाह निकली। इन सब के बीच टीवी रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा – जोड़ियों का रियलिटी चेक (Pati Patni Aur Panga – Jodiyon Ka Reality Check) के दौरान सुनीता आहूजा ने तलाक के सवाल पर एक जवाब दिया, जो खूब चर्चा में बना हुआ है।

सुनीता आहूजा ने तलाक की खबर पर कही ये बात

सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में टीवी शो पति पत्नी और पंगा का नया प्रोमो आया है। इस प्रोमो के दौरान सुनीता आहूजा एक बार फिर गोविंदा संग उड़ी तलाक की अफवाह पर बोलती नजर आईं। सुनीता आहूजा से सवाल किया गया कि 'आपके और गोविंदा जी के बारे में खबरें आ रही हैं। लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं, आप उनसे क्या कहना चाहेंगी?' इस पर सुनीता ने जवाब दिया, '40 साल साथ काटना कोई मामूली बात है क्या? हर आदमी करता है गलती यार। हर चीज की एक उमर होती है। अपनी जवानी में कर लिया, लेकिन 62 साल में जब इतने बड़े-बड़े बच्चे हैं तो क्या इंसान गलती करेगा? इस बयान ने एक बार फिर साफ कर दिया तलाक की खबर महज एक अफवाह थी।

इस साल हुई थी शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। इस शादी से गोविंदा और सुनीता के दो बच्चे टीना (Tina) और यशवर्धन (Yashvardhan) हैं। सुनीता अहूजा के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article