Sumbul Touqeer Khan Ready To Make Comeback With This TV Show: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में धाक जमाई हुई है। सुंबुल तौकीर खान ने 'इमली' के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वह 'काव्या: एक जज्बा एक जुनून' और 'जादू तेरी नजर' जैसे शोज में भी दिखाई दीं। हालांकि "जादू तेरी नजर' में सुंबुल तौकीर खान का कैमियो था। लेकिन अब उन्हें लेकर खबर आ रही है कि वह दोबारा से छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के हाथ नया शो लगा है, जिसमें वह मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) सोनी टीवी पर नए शो के साथ धमाकेदार एंट्री कर सकती हैं। खबरों की मानें तो सोनी टीवी के अपकमिंग शो में सुंबुल तौकीर खान मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस शो को रोज ऑडियो विजुअल द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। वहीं इसका टाइटल 'इतनी सी खुशी' हो सकता है। हालांकि इसकी कहानी क्या होगी और इस शो में सुंबुल तौकीर खान के साथ कौन सा एक्टर मुख्य भूमिका अदा करेगा, इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन सुंबुल तौकीर खान की वापसी की खबर ने लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। उनके फैंस उन्हें नए शो में देखने के लिए बेताब हैं।
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सुंबुल तौकीर खान ने शुरू किया था करियर
बता दें कि सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने डांस रियलिटी शोज में तो हाथ आजमाया ही, साथ ही 'जोधा अकबर' में भी नजर आई थीं। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता सुंबुल तौकीर खान को 'इमली' से मिली।
