टीवी मसाला

Exclusive: सुंबुल तौकीर खान 21 साल की उम्र में हैं निकाह के लिए तैयार! बोलीं- घर पर बातें होने लगी हैं...

Exclusive Sumbul Touqeer Khan Open Up About Marriage Plan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुंबुल तौकीर खान ने हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान अपनी शादी के सिलसिले में बात की।

Image

सुंबुल तौकीर खान ने शादी की प्लानिंग पर तोड़ी चुप्पी

Exclusive Sumbul Touqeer Khan Open Up About Marriage Plan: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। सुंबुल तौकीर खान आखिरी बार 'जादू तेरी नजर: डायन का मौसम' में नजर आई थीं, जहां उन्होंने कैमियो रोल अदा किया था। इसके अलावा सुंबुल को लेकर खबर आई थी कि वह 'फैमिली पंती' में नजर आ सकती हैं। इन सबसे इतर हाल ही में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी के सिलसिले में भी बात की। सुंबुल तौकीर खान ने बताया कि उनके घर पर अभी से ही उनकी शादी की बातें होनी शुरू हो गई हैं।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) से सवाल किया गया था कि क्या वह किसी एक्टर को अपना लाइफ पार्टनर बनाएंगी या फिर बिजनेसमैन को। इसपर सुंबुल तौकीर खान ने कहा, "फिल्हाल, हम घर पर साथ में बहुत वक्त बिता रहे हैं, क्योंकि अभी मैं काम नहीं कर रही। हम बहुत बातें करते हैं और ज्यादातर चर्चा मेरी शादी के बारे में होती है। कुछ सवाल मेरी शादी के सिलसिले में इतने अजीब होते हैं कि मैं यहां उन्हें बता भी नहीं सकती। लेकिन हां अभी मेरी शादी में बहुत वक्त है।" पार्टनर की फील्ड के बारे में बात करते हुए सुंबुल तौकीर खान ने बताया कि उन्होंने कोई पैमाना तय नहीं किया है।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने पार्टनर के चुनाव पर कहा, "मेरी कोई खास प्राथमिकता नहीं है। मुझे लगता है कि अगर वो एक्टर है तो वो मेरे काम को समझ पाएगा और मेरे शेड्यूल को समझ पाएगा, क्योंकि हम एक ही इंडस्ट्री से जुड़े होंगे। लेकिन अगर वो किसी दूसरे क्षेत्र से है तो वहां भी सीखने के लिए बहुत सी चीजें होंगी। तो कुछ भी अभी तय नहीं है, हम देखेंगे जब वक्त आएगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article