Sumbul Touqeer Khan Facts All you need to know: इमली की एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान इन दिनों बिग बॉस-16 में नजर आ रही हैं। कम ही वक्त में फैंस सुंबुल को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि इमली के बाद दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर सुंबुल तौकीर खान रियल लाइफ में कैसी हैं। सुंबुल तौकीर खान( नवंबर 2003) महज 19 साल की हैं और कम वक्त में वो काफी पॉपुलर हो चुकी हैं। देखते ही देखते एक्ट्रेस ने बहुत की छोटी उम्र में खूब नाम कमाया है और वो अपने करियर ग्राफ में लगातार नए चैप्टर जोड़ती जा रही हैं।
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ा है परिवार
सुंबुल तौकीर का पूरा परिवार फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनके पिता डांस रियलिटी शो में कोरियोग्राफर हैं। बचपन से ही सुंबुल और उनकी बहन को डांस का शौक था। ऐसे में उनके पिता ने उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ाया। दोनों ने दिल्ली में कृष्ण और राम लीला में हिस्सा लिया। सुंबुल की छोटी बहन सानिया तौकीर भी एक एक्ट्रेस हैं। दोनों बहनें साल 2013 में डांस इंडिया डांस मास्टर 3 में हिस्सा ले चुकी हैं। उस दौरान सुंबुल मात्र 10 साल की थीं, जब उन्होंने पहला ऑडिशन दिया था।
बॉलीवुड फिल्म में कर चुकीं काम
सुंबुल तौकीर खान टीवी सीरियल के अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 में भी काम किया है। साल 2013 में वह जी टीवी के पीरियड ड्रामा शो जोधा अकबर में मेहताब के किरदार में नजर आ चुकी हैं। सुंबुल ने साल 2011 में टीवी सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य से करियर की शुरुआत की है। इस सीरियल में उन्होंने शुभादा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह इशारों-इशारों में नजर आई थीं।
डॉक्टर बनना चाहती थीं सुंबुल
सुंबुल ने 11 साल की उम्र में यानी 2014 में बिग मैजिक चैनल के शो 'अकबर बीरबल' से डेब्यू किया था। इसमें उनका किरदार उतना लाइमलाइट में नहीं आया था, जितना अब वह लोगों के बीच पॉपुलर हुई हैं। उन्हें वैसे बचपन से डांस का शौक था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि वह कभी एक्टर नहीं बनना चाहती थीं। उन्हें हमेशा से ही एक डॉक्टर बनना था। इसी का सपना बचपने से देखा भी। हालांकि वह पूरा न हो सका क्योंकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
सुंबुल तौकीर खान के पेरेंट्स का हो चुका सेपरेशन
सुंबुल तौकीर जब छह साल की थीं तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपनी मम्मी के बेहद करीब थी। हम उस वक्त दिल्ली में रहते थे। उस वक्त मेरे पिता को कोई आपत्ति नहीं थी। हम इसके बाद मुंबई शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी मम्मी के साथ टच खो दिया।' सुंबुल ने बताया था कि उन्होंने अपने पिता की दूसरी शादी करने की कोशिश की। लेकिन, उनके पिता को लगता था कि सौतेली मां अच्छा ट्रीट नहीं करेगी।
