टीवी मसाला

Exclusive: अनुपमा छोड़ने के बाद Sudhanshu Pandey के हाथ लगा बड़ा प्रोजेट, Karan Johar के इस शो में आएंगे नजर

Sudhanshu Pandey Signs Up For Karan Johar Show: अनुपमा स्टारर सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया है। अब ऐसे में हमने उनसे संपर्क करने की कोशिश की और मुख्य कारण का पता लगाया है। टाइम्स नाउ / टेली टॉक आपके लिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के हाथ बड़ा प्रोजेक्ट लगा है।

Image

Sudhanshu Pandey Signs Up For Karan Johar Show

Sudhanshu Pandey Signs Up For Karan Johar Show: राजन शाही के शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। हालांकि अभिनेता के अचानक शो छोड़ देने से फैंस काफी नाराज हैं और अपनी निराशा भी व्यक्त कर रहे हैं। अब सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के अचानक शो छोड़ देने के लोगों का कहना है कि अभिनेता बिग बॉस 18 में नजर आ सकते हैं। लेकिन टाइम्स नाउ / टेली टॉक आपके लिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट लेकर आया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने एक्सक्लूसिवली सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के नए प्रोजेक्ट के बारे में पता लगाया है। बता दें कि एक "सुधांशु पांडे को एक नए रेयलिटी शो के लिए चुना गया है, जिसे करण जौहर हॉस्ट कर रहे हैं। शो का नाम है "द ट्रैटर्स" जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। अभिनेता शो में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आएंगे। यहाँ हम आपको क्लियर कर दें कि सुधांशु पांडे के बिग बॉस 18 में भाग लेने की खबरें झूठी हैं। अभिनेता के साथ इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कई दिनों से बातचीत चल रही थी, और अब उन्होंने इसके लिए हामी भर दी है।

इस बीच आपको बता दें कि सुधांशु पांडे ने टाइम्स नाउ के साथ बातचित के दौरान शो से बाहर जाने के आओने मुख्य कारण का खुलासा भी किया है। साथ ही उन्होंने राजन शाही के रिएक्शन के बारे में भी बताया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article