Sudhanshu Pandey Mourns Mukul Dev: 23 मई यानी शुक्रवाद को फिल्म 'सन ऑफ सरदार' फ़ेम एक्टर मुकुल देव का निधन हो गया। मुकुल एक्टर राहुल देव के छोटे भाई थे। मुकुल के इस अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। कल दिल्ली में मुकुल का अंतिम संस्कार हुआ जहां उनके बॉलीवुड के खास दोस्त पहुंचे। खुद सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर मुकुल देव को श्रद्धांजलि दी। इस बीच टीवी एक्टर सुधांशु पांडे को इस खबर से झटका मिल है क्यूंकी उन्होंने अपना काफी पुराने दोस्त को खो दिया। यहां पढ़िए सुधांशु ने मुकुल के निधन पर क्या कहा।
अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) कहते हैं 'मैं अभी जागा ही था कि तभी मेरे दोस्त शाहवर अली खान ने फोन पर मुझे मुकुल देव (Mukul Dev) के निधन की खबर दी। मैं पूरी तरह से अविश्वास में था। मुझे नहीं पता कि क्या कहना है यह अविश्वसनीय रूप से दर्दनाक है। मुकुल माडलिंग दिनों के मेरे सबसे पुराने और प्यारे दोस्तों में से एक थे। मैं, मुकुल और राहुल तीनों के बीच गहरी दोस्ती थी, जो सपनों और एनर्जी से भरी हुई थी। असलियत में मुकुल एक सबसे ज़्यादा ज़िंदादिल लोगों में से एक थे जिनसे मैं कभी मिला हूँ।'
सुधांशु आगे कहते हैं कि मुकुल देव का सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढ़िया था। उनके आस-पास रहना हमेशा मजेदार होता था। उनके बारे में अभी बात करना भी दिल दहला देने वाला है। निधन के बाद मुकुल देव फिल्म 'सन ऑफ ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग वो पूरी कर चुके थे। मुकुल के निधन से बॉलीवुड ने अपना एक और चमकता सितारा मानों खो दिया।
