Soundarya sharma Biography, Bigg Boss 16 Contestant Soundarya sharma: सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। शो में इन दिनों एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा नजर आ रही हैं। सौंदर्या लगातार सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस में नजर आने वाली सौंदर्या शर्मा कौन हैं? सौंदर्या शर्मा इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वो पिछले कई सालों से एंटरटेनमेंट इंड्रस्ट्री का हिस्सा हैं। सौम्या पेशे से एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने वेब सीरीज से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। एक्ट्रेस के करियर को कुछ खास पहचान नहीं मिली हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में क्या करती हैं।
सौंदर्या एक्ट्रेस होने के साथ- साथ डॉक्टर भी हैं। उन्होंने डेंटल में बैचलर किया है। एक्टिंग में हाथ आजमाने से पहले सौंदर्या दिल्ली के कई अस्पतॉल में डेंटिस्ट का काम कर चुकी हैं। डेंटिस्ट का काम करते समय उन्हें लगा कि एक्टिंग में करियर बनना चाहिए और वो मुंबई चली गईं।
सौंदर्या ने हॉलीवुड फिल्म के लिए भी दिया था ऑडिशन
सौंदर्या ने नेशनल स्कूल ऑफ से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली हैं। उन्होंने मुंबई में कई सालों तक ऑडिशन दिया। एक्ट्रेस ने ओटीटी पर पॉपुलर वेब सीरीज रक्तांचल से डेब्यू किया है। इस सीरीज में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था। सौंदर्या ओटीटी के अलावा फिल्म रांची डायरीज में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की। सौंदर्या ने हॉलीवुड फिल्म वंडर वुमेन 1984 के लिए ऑडिशन दिया था। लेकिन उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया। एक्ट्रेस का 'मस्टर्ड एंड रेड' नाम का प्रोडक्शन हाउस भी हैं। सौंदर्या भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस पवन सिंह के साथ तुमसा कोई प्यारा के रिमिक्स नजर आई हैं।
रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं सौंदर्या
सौंदर्या सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती का जलवा कई रैंप शोज पर बिखेर चुकी हैं।
