टीवी मसाला

स्मृति ईरानी हैं Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spin Off का हिस्सा? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Smriti on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spin Off: एकता कपूर का सफल सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसके सफल होने के साथ ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्पिन ऑफ को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसके साथ स्मृति ईरानी का नाम जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरों पर स्मृति ईरानी ने चुप्पी तोड़ दी है और फैंस को सच बता दिया है।

Image

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spin Off

Smriti on Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Spin Off: टीवी अदाकारा स्मृति ईरानी ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के माध्यम से राज किया था। इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी, जिसके बाद हर कोई उनका फैन हो गया। लम्बे एक्टिंग करियर के बाद स्मृति ईरानी ने टीवी को विराम दिया और राजनीति में सक्रिय हो गईं। सफल राजनीतिक पारी के बाद एक बार फिर से स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के साथ दर्शकों के सामने हैं, जो टीआरपी में धमाल मचा रहा है। एकता कपूर के बैनर में बनने वाला क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपार सफलता के बाद इसके स्पिन ऑफ की बातें तेज हो गई हैं। खबरों में बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी भी इसका हिस्सा होंगी, जिन खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दी है। (इसे भी पढ़ें: The 50 के विनर बने शिव ठाकरे, चमचमाती ट्रॉफी के अलावा जीते 50 लाख रुपए)

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का हिस्सा नहीं हैं स्मृति ईरानी

पिछले कुछ दिनों से ऐसी बातें हो रही हैं कि अदाकारा स्मृति ईरानी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का हिस्सा हैं। फैंस भी इन खबरों पर भरोसा कर चले हैं क्योंकि इस शो के साथ हमेशा ही स्मृति ईरानी जुड़ी रही हैं। हालांकि स्मृति ईरानी ने इन खबरों को झुठला दिया है और बताया है कि वो ऐसे किसी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। उन्होंने लोगों से ये गुजारिश भी की है कि वो उनके नाम के साथ किसी भी नए शो को ना जोड़ें ताकि उनके फैंस भ्रमित ना हों। (इसे भी पढ़ें: Anupama Maha Twist: गौतम की हैवानियत से तंग हुई माही, अनुपमा की जान बचाएगा दिग्विजय)

Smriti Irani

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "आप लोगों को क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मेकर्स के साथ ऐसी खबरों को जांच लेना चाहिए और पीआर कंटेंट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी के स्पिन ऑफ के साथ किसी भी प्रकार से नहीं जुड़ी हुई हूं। आप लोग मेरी तस्वीरों का यूज करके भ्रामक खबरें ना फैलाएं। इससे फैंस को गलत मैसेज जाएगा और वो लोग भ्रमित होंगे। मैं सिर्फ क्योंकि सास भी कभी बहू थी के साथ जुड़ी हुई हूं और किसी शो के साथ मेरा कोई नाता नहीं है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article