Anupama Maha Twist: गौतम की हैवानियत से तंग हुई माही, अनुपमा की जान बचाएगा दिग्विजय

Anupama Maha Twist: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में आज एक साथ कई बड़े धमाके होंगे लेकिन माही की जिंदगी उथल-पुथल हो जाएगी। दूसरी तरफ रोजी अनुपमा को बाथरूम में लॉक कर देगी जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई। यहां पढिए आज 13 मार्च का स्पॉइलर।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Mar 23 2026, 10:54 IST
यहां पढ़ें अनुपमा का 23 मार्च का स्पॉइलर Image Credit : Jio Hotstar01 / 07

यहां पढ़ें अनुपमा का 23 मार्च का स्पॉइलर

Anupama Maha Twist: रूपाली गांगुली, अद्रिजा रॉय, शिवम खजूरिया स्टारर सीरियल 'अनुपमा' की कहानी इन दिनों काफी हटके हो गई है। लीप के बाद अनुपमा गोवा में स्ट्रगल कर रही है लेकिन उसकी जिंदगी में दिग्विजय नाम के शख्स की एंट्री हुई। वहीं आज 23 मार्च के एपिसोड में अनुपमा को मुसीबत से कोई और नहीं बल्कि दिग्विजय ही निकालेगा लेकिन कैसे जानिए इस रिपोर्ट में।

वसुंधरा करेगी माही की तारीफ Image Credit : Jio Hotstar02 / 07

वसुंधरा करेगी माही की तारीफ

सीरियल की शुरुआत होगी कोठारी हाउस से जहां वसुंधरा माही द्वारा ज्वेलरी डिजाइन देख उससे इंप्रेस हो जाएगी। ऐसे में राही खुशी के मारे राही को गले लगा लेगी। दोनों बहनों के बीच सुधर रहे हैं। इस दौरान वसुंधरा राही से अनुपमा का हाल जानना चाहेगी।

रोजी ने लिया बदला Image Credit : Jio Hotstar03 / 07

रोजी ने लिया बदला

कहानी में आगे रोजी अनुपमा को बिना लंच का समय दिए उससे दिन रात काम कराएगी। जैसे ही अनुपमा घर जाने लगेगी रोजी उसे बाथरूम में टिशू पेपर रखने को कहेगी। मौका देखते ही रोजी अनुपमा को कमरें में बंद कर देगी।

गौतम देगा माही को धमकी Image Credit : Jio Hotstar04 / 07

गौतम देगा माही को धमकी

सीरियल में ड्रामा आगे होगा जब माही गौतम को एक्सपोज करने की धमकी देगी। सिर्फ यही नहीं माही जानती है कि गौतम के बाहर कई अफेयर चल रहे हैं। ये सुन गौतम अपना हैवान वाला चेहरा दिखाएगा और कहेगा कि अगर माही ने सभी को सच बताया तो वे उसे सड़क पर ले आएगा।

अनुपमा हुई बेहोश Image Credit : Jio Hotstar05 / 07

अनुपमा हुई बेहोश

अनुपमा बाथरूम में बंद हो जाएगी जिसके चलते वे घर समय से नहीं पहुंचेगी। जया दिग्विजय से अनुपमा को ढूँढने के लिए मदद मांगेगी। वहीं दूसरी तरफ पूरे दिन कुछ ना खाने के चलते अनुपमा बेहोश हो जाएगी।

माही को हुआ गलती का एहसास Image Credit : Jio Hotstar06 / 07

माही को हुआ गलती का एहसास

गौतम से तंग हुई माही को गलतियों का एहसास होगा। अनुपमा की तस्वीर देख माही खूब रोएगी ये कहते हुए कि उसने अनुपमा को हमेशा गलत समझा। साथ ही फैसला लेगी कि वे खुद गौतम को एक्सपोज करेगी कोठारी परिवार के आगे।

दिग्विजय ने बचाई अनुपमा की जान Image Credit : Jio Hotstar07 / 07

दिग्विजय ने बचाई अनुपमा की जान

कहानी में जया के कहने पर दिग्विजय अनुपमा को बचाने होटल पहुँच जाएगा। होटल में जाकर पता चलेगा कि अनुपमा एक कमरें में बंद है। दिग्विजय अनुपमा को ढूंढ निकालेगा और उसकी जान बचा लेगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!