टीवी मसाला

Housefull 5: अक्षय कुमार की मूवी में हुई TV के 'रावण' की धाकड़ एंट्री, विलेन बन मचाएंगे तबाही!

Shrimad Ramayan Fame Nikitin Dheer Joins Akshay Kumar Housefull 5: टीवी के चर्चित सीरियल 'श्रीमद रामायण' में नजर आ रहे निकितिन धीर के हाथ अब बॉलीवुड मूवी लगी है। निकितिन धीर जल्द ही अक्षय कुमार और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल 5' में नजर आ सकते हैं। बता दें कि वह कई मूवीज में दिख चुके हैं।

Image

'हाउसफुल 5' में हुई निकितिन धीर की एंट्री

Shrimad Ramayan Fame Nikitin Dheer Joins Akshay Kumar Housefull 5: टीवी के चर्चित सीरियल 'श्रीमद रामायण' में रावण बनकर धमाल मचाने वाले निकितिन धीर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। निकितिन धीर ने टीवी सीरियल्स में तो धमाल मचाया ही है, साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी झंडे गाड़ चुके हैं, जिसमें 'चेन्नई एक्सप्रेस' से लेकर 'रेडी' तक का नाम शामिल है। लेकिन खास बात तो यह है कि अब उनके हाथ एक और मूवी लगी है, जिसमें वह धमाका करते नजर आएंगे। निकितिन धीर (Nikitin Dheer) की इस मूवी में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे।

निकितिन धीर (Nikitin Dheer) के हाथ लगी ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5' है। बताया जा रहा है कि इस मूवी की शूटिंग के लिए वह जल्द ही लंदन भी जाएंगे। क्योंकि इस महीने के अंत में 'हाउसफुल 5' की शूटिंग लंदन में शुरू हो जाएगी। निकितिन धीर के अलावा मूवी में फरदीन खान और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका अदा करती नजर आएंगी। बता दें कि निकितिन धीर पहले भी 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 'हाउसफुल 3' में अहम भूमिका अदा की थी।

2025 में रिलीज होगी निकितिन धीर की 'हाउसफुल 5'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख स्टारर 'हाउसफुल 5' साल 2025 में 6 जून तक रिलीज हो सकती है। मूवी पहले इसी साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में हो रही देरी के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article