Exclusive Shrimad Ramayan Actor Sujay Reu Gets Rakhi From Fans: आज देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। राखी का ये त्योहार भाई-बहनों के लिए बेहद खास होता है। आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के बीच भी रक्षाबंधन को लेकर बेहद एक्साइटमेंट है। हर तरफ त्योहार की धूम दिखाई दे रही है। वहीं 'श्रीमद रामायण' में भगवान राम का रोल अदा करने वाले सुजय रेऊ (Sujay Reu) के लिए रक्षाबंधन और भी खास बन चुका है। दरअसल, उन्हें देशभर में बसे उनके फैंस ने राखी भेजी है और इस बात का खुलासा खुद 'श्रीमद रामायण' (Shrimad Ramayan) एक्टर सुजय रेऊ ने किया है।
सुजय रेऊ (Sujay Reu) ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बताया कि लोगों ने उन्हें भगवान राम समझकर राखी भेजी है। सुजय रेऊ ने इस सिलसिले में कहा, "लोग हर जगह से मुझे भगवान राम के तौर पर राखी भेज रहे हैं।" बता दें कि 'रामायण' में सुजय रेऊ को भगवान राम के तौर पर खूब पसंद किया जा रहा है। उनका ये शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रिलीज हुआ था। लेकिन अब 'श्रीमद रामायण' (Shrimad Ramayan) को "कौन बनेगा करोड़पति 16' के लिए सोनी सब पर शिफ्ट कर दिया गया है।
सुजय रेऊ (Sujay Reu) स्टारर 'श्रीमद रामायण' (Shrimad Ramayan) की शुरुआत इसी साल 1 जनवरी को हुई थी। स्वास्तिक प्रोडक्शन के बैनर तले शुरू हुए इस शो को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने प्रोड्यूस किया है। शो में जहां प्राची बंसल ने माता सीता का रोल अदा किया है तो वहीं निकितिन धीर बतौर रावण नजर आए थे। उनके अलावा आरव चौधरी और तरुण खन्ना जैसे स्टार्स भी शो का हिस्सा रह चुके हैं।
