Shraddha Arya Baby Pics: कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ( Shraddha Arya) हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनी है। अभिनेत्री के घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। हालांकि डिलीवरी के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा ने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस नहीं चाहती कि उनके बच्चों को कोई देखें, लेकिन गलती से उनके बच्चों की फोटो क्लिक हो गई है। जब श्रद्धा एयरपोर्ट पर जा रही थी तो पैपराजी ने उनके बच्चों को कैमरे में कैद कर लिया। अब जब कुछ वीडियोज सामने आई हैं तो इसपर श्रद्धा आर्या ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं क्या हाई पूरा मामला
दरअसल श्रद्धा आर्या( Shraddha Arya) अपने पति राहुल नागल( Rahul Nagal) के साथ वेकेशन पर जा रही थी। तभी पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। एयरपोर्ट में श्रद्धा अपने दोनों बेबी के साथ नजर आई। जिस वजह से उनकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि बच्चों का चेहरा वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है, केवल बेबी की झलक ही दिखाई दे रही है। फिर भी फैंस उनकी इस झलक को देखकर खुश हो गए। लोगों ने कहा कि श्रद्धा के बच्चे बेहद क्यूट है ।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई तो एक्ट्रेस ने पैपराजी से एक खास गुजारिश की। श्रद्धा आर्या( Shraddha Arya) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पैपराजी ने जो भी मेरे बच्चों की वीडियो ली है उसे अपलोड नहीं करना। मैं अपने बच्चों का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाना चाहती। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट कर रही हूं कि इन क्लिप्स को डिलीट कर दो।
