टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim की बहन सबा का निकलेगा दिवाला? रातों-रात रेस्टोरेंट हुआ बंद; वजह पैरों तले खिसका देगी जमीन

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Restaurant Temporarily Closed: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने मुंबई और दिल्ली में अपने रेस्त्रां की शुरुआत की थी। लेकिन अचानक से उनके रेस्त्रां पर मुसीबत आ गई है, जिससे उसे चंद दिनों के लिए बंद करना पड़ रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- सबा इब्राहिम इंस्टाग्राम

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Restaurant Temporarily Closed: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम को उनके यू-ट्यूब व्लॉग के लिए खूब जाना जाता है। सबा इब्राहिम अक्सर यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। यू-ट्यूब व्लॉग के साथ-साथ सबा इब्राहिम ने अपने पति खालिद नियाज के साथ मिलकर रेस्त्रां की शुरुआत की थी, जिसका नाम उन्होंने 'खुशआमदीद' रखा। सबा इब्राहिम ने पहले ये रेस्त्रां जहां मुंबई में शुरू किया तो वहीं बाद में दिल्ली में भी इसकी ब्रांच खुली। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) और खालिद नियाज (Khalid Niaz) के रेस्त्रां पर मुसीबत आ गई है, जिसकी वजह से इसे अचानक बंद करना पड़ रहा है। सबा इब्राहिम ने इस बात की जानकारी खुद अपने यू-ट्यूब व्लॉग में साझा की है।

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनका रेस्त्रां खुशआमदीद कुछ वक्त के लिये बंद रहेगा। उन्होंने इसकी वजह भी साझा की। सबा इब्राहिम ने व्लॉग में बताया कि रेस्त्रां अस्थाई रूप से बंद करने की वजह एलपीजी की कमी है। इससे रेस्त्रां के संचालन में परेशानी आ रही है। इसके साथ-साथ खुशआमदीद में इंटीरियर से जुड़ी परेशानी भी हो रही है। ऐसे में सबा इब्राहिम और खालिद नियाद ने 'खुशआमदीद' की मरम्मत कराने का फैसला किया है। सबा इब्राहिम और खालिद नियाज ने बताया कि रेस्त्रां कुछ वक्त के लिए बंद करने का फैसला बहुत मुश्किल रहा है।

saba ibrahim

फोटो क्रेडिट- सबा इब्राहिम यू-ट्यूब व्लॉग

वित्तीय संकट से जूझेंगे सबा इब्राहिम और खालिद नियाज

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) और खालिद नियाज ने अपने व्लॉग में इस बात पर भी जोर दिया कि भले ही कुछ वक्त के लिए वे खुशआमदीद पर ताला लगा रहे हैं। लेकिन इससे उन्हें पैसों का बड़ा नुकसान होगा। रेस्त्रां के अचानक बंद होने से उनके बिजनेस में परेशानी तो होगी ही, साथ ही रेस्त्रां के मरम्मत के लिए भी उन्हें अच्छे-खासे पैसों की जरूरत पड़ेगी। हालांकि सबा और खालिद दोनों का मानना है कि वे इन चुनौतियों को पार कर लेंगे और रेस्त्रां के आगे के संचालन में उन्हें कोई परेशानी नहीं आएगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article