टीवी मसाला

हाईवे पर बैठ इफ्तार कर बुरा फंसीं Shoaib Ibrahim की बहन सबा, लताड़ते हुए लोगों ने की पुलिस एक्शन की मांग

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Troll For Iftaar At Highway: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम हाल ही में ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्होंने परिवार के साथ हाईवे पर बैठकर इफ्तार किया, जिसे देख लोग भड़क गए और उन्होंने सबा इब्राहिम के खिलाफ एक्शन की भी मांग की।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब

Shoaib Ibrahim Sister Saba Ibrahim Troll For Iftaar At Highway: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन और यू-ट्यूबर सबा इब्राहिम अक्सर अपने व्लॉग्स के लिए चर्चा में रहती हैं। सबा इब्राहिम के यू-ट्यूब पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं, जिनके साथ वह रोजाना व्लॉग साझा करती हैं। लेकिन हाल ही में सबा इब्राहिम ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सबा इब्राहिम ने अपने पति सनी यानी खालिद नियाज, अपनी मौसी व बेटे के साथ हाईवे पर इफ्तार करती नजर आईं। सबा इब्राहिम का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया, साथ ही इसे देख लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ भी लगाई। सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) के व्लॉग पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें कानून के उल्लंघन का पाठ पढ़ाया, साथ ही यूपी पुलिस से एक्शन की भी मांग की।

सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim), खालिद नियाज और उनका परिवार दिल्ली से मौदहा लौटते हुए हाईवे पर इफ्तार करता दिखाई दिया। उन्होंने कार रोककर पहले जहां कुछ फोटोज क्लिक किये, साथ ही रोड पर भी इफ्तार भी किया। लेकिन सबा इब्राहिम और खालिद नियाज का ये तरीका लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। वीडियो पर भड़कते हुए एक यूजर ने लिखा, "सेक्शन 8-बी (नेशनल हाईवे एक्ट, 1956) अगर आपका कोई कदम हाईवे से गुजरने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है तो आपको गंभीर दंड और पांच साल से ज्यादा की कैद की सजा मिल सकती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सबा मैडम आपको पता भी है कि हाईवे पर रुकना, पार्किंग करना और अपना वाहन छोड़ना अवैध है और भारत में मोटर व्हिकल एक्ट 1988 के तहत दंडनीय अपराध है।"

एक यूजर ने सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim), खालिद नियाज को लताड़ते हुए कहा, "इस्लाम में अगर आप सफर कर रहे हैं तो रोजा रखना जरूरी नहीं है। ये लोग कार में बैठकर भी अपना रोजा खजूर और पानी से खोल सकते थे और पास के ढाबे पर जाकर खाना खा सकते थे। लेकिन इंफ्लुएंसर होने के नाते इन्हें कंटेंट डालना है वो भी अपने छोटे से बेटे की जान खतरे में डालते हुए। अब अगले व्लॉग में ये ऐसे बर्ताव करेगी जैसे कि मासूम है और इसे इन सभी चीजों के बारे में बिल्कुल भी मालूम नहीं था। व्यूज के लिए ये कुछ भी कर सकती है।" चौथे यूजर ने लिखा, "यूपी पुलिस को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। हाईवे पर बैठना, कोई सिविक सेंस नहीं बनता है।" पांचवे यूजर ने लिखा, "कोई यूपी पुलिस को टैग करे और दिखाए कि इन्होंने हाईवे पर क्या किया है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article