शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakkar) को जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं। कपल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को लोग आए दिन जमकर ट्रोल करते हैं। शोएब इब्राहिम पिछले दिनों अपने शो 'झलक दिखला जा 11' को लेकर चर्चा में थे। फैंस एक्टर को टीवी पर काफी मिस कर रहे हैं। एक्टर ने अपने फैंस के साथ'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया। एक फैन ने कहा, आपको इतना हेट मिलता है। आपकी इतनी स्वीट फैमिली है। आप इस हेट से कैसे डील करते हैं।
एक्टर ने कहा, अगर कोई आप को बेवजह बोल रहा है तो सब्र करना चाहिए। क्योंकि अल्लाह सब्र करने वालों के साथ है। दूसरे फैन ने पूछा, जब रुहान पैदा हुआ तो भी लोगों ने खूब ट्रोल किया। आप इन चीजों से कैसे डील करते हैं।
शोएब ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
एक्टर ने कहा, ये उन लोगों की मैंटेलेटी दिखता है। ऐसे लोगों की बातों को दिल पर क्यों लगाना। उनकी ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इससे हमारी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं होता है। ट्रोलिंग का मतलब है कि आप आगे बढ़ रहे हैं। मैं हमेशा इस बात में मानता हूं कि जिनमें बात होती हैं उन्हीं की बात होती है। एक्टर ने आगे कहा कि मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं। लेकिन कोई अच्छा प्रोजेक्ट नहीं मिल रहा है। झलक दिखला जा 11 में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
