बॉक्स ऑफिस

Bastar- The Naxal Story Box Office Prediction Day 1: अदा शर्मा की 'बस्तर' करेगी बंपर ओपनिंग, जानें पहले दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2024, 10:19 AM IST

Bastar Box Office Prediction Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अदा शर्मा (Adah Sharma) की मोस्ट अवेटेड फिल्म बस्तर- द नक्सल स्टोरी रिलीज हो गई है। फिल्म में एक्ट्रेस आईपीएस ऑफिसर की भूमिका में हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी और कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

Image

Bastar Box Office Collection (credit pic: Instagram)

Bastar Box Office Prediction Day 1: अदा शर्मा (Adah Sharma) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बस्तर- द नक्सल स्टोरी' (Bastar- The Naxal Story) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। एक्ट्रेस ने इससे पहले द केरल स्टोरी में काम किया था। द केरल स्टोरी में अदा ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ का बिजनेस करेगी।

सिनेमाघरों में फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन 3 से 4 करोड़ की कमाई कर सकती है। ये महज बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन है। अदा शर्मा की फिल्म का निर्देशन विपुल शाह और सुदीप्ता सेन ने किया है। फिल्म की कहानी बस्तर में फैले नक्सलवाद पर आधारित है। फिल्म में एक्ट्रेस आईपीएस अधिकारी की भूमिका में है। अदा बस्तर में फैले नक्सलवाद को खत्म करने का मोर्चा खोलती हैं।

योद्धा से मिलेगा कड़ी टक्कर

बस्तर के साथ सिनेमाघरों में आज सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा भी रिलीज हुई है। योद्धा में सिद्धार्थ के साथ दिशा पाटनी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। करण जौहर और शंशाक खैतान ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, योद्धा पहले दिन 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। सोशल मीडिया पर बस्तर से ज्यादा योद्धा का क्रेज देखने को मिल रहा है। अब दोनों में से कौन सी फिल्म दर्शकों का दिल जीतती है उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article