Bade Achhe Lagte hain 4 Spoiler: दर्शकों का फेवरेट शो बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4( Bade Achhe Lagte Hain 4 ) कमाल कर रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में भर-भरकर ट्विस्ट और टर्न्स नजर आ रहे हैं जो फैंस का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। भाग्यश्री और ऋषभ के जीवन की ये कहानी बड़ी दिलचस्प है। जिसमें रोजाना नए उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाते हैं। पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि भाग्यश्री को मिया की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चल जाएगा। उसके बाद वह ऋषभ से नाराज हो जाती है। वहीं आज रात का एपिसोड सस्पेंस से भरा होगा जिसे देखकर आपकी भी बेताबी भी बढ़ जाएगी। आज रात के एपिसोड में बड़ा धमाका होगा, आइए बताते हैं आज का स्पॉइलर।
पदमा करेगी डांस
शो की शुरुआत होती है ऋषभ की जिम से जहां पर एक लड़की फिसलकर गिर जाती है और उसे चोट लग जाती है। उसके चोट लगने से हर कोई परेशान दिखाई देगा क्योंकि कंपीटीशन नजदीक है और तुरंत ही एक डांसर की जरूरत है। तभी सबके दिमाग में आएगा कि पदमा यानि भाग्यश्री की अम्मा बहुत अच्छा डांस करती है। उसे हमारी टीम का हिस्सा बनना चाहिए। ऋषभ अपनी सासु मां को डांस करने के लिए मना लेता है।भाग्यश्री को पता चली सच्चाई
भाग्यश्री ने डॉक्टर और मिया की सारी बातें सुन ली है। अब वह ऋषभ के बारे में मन ही मन हजार बातें सोचने में लग जाती है। जब वह जिम में ऋषभ से मिलती है तो उसपर अपना गुस्सा भी निकालती है। हालांकि उस समय सभी घर वाले मौजूद होते हैं तो यह माहौल ज्यादा गरम नहीं बनता।
मिया को पैसे देने जाएगा ऋषभ
ऋषभ भाग्यश्री से कहता है कि मुझे मिया से मिलने जाना है और आप भी मेरे साथ चलो ताकि घर वालों को कोई शक न हो। ऋषभ और भाग्यश्री दोनों मिया से मिलने जाते हैं। मिया से मिलने के बाद ऋषभ भाग्यश्री को बता देता है कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है और मुझे पैसों की जरूरत है। भाग्य और ऋषभ के बीच बहस होती है, जिसमें भाग्यश्री ऋषभ को समझाती है कि वह इस समय मिया का ख्याल रखे। यही नहीं अपने दिल पर पत्थर रखकर भाग्य ऋषभ से कहती है कि वह मिया से शादी कर ले।
बहन को देखकर फटी रह जाएगी भाग्यश्री की आंखें
अगले दिन भाग्यश्री ऋषभ को पैसे दे देगी और कहेगी कि वह मिया का ख्याल रखे। लेकिन, भाग्य के हाथ एक ऐसा सबूत लगेगा जिससे उसे पता चल जाएगा कि ऋषभ मिया का अबॉर्शन करवाना चाहता है। भाग्य ऋषभ का पीछा करेगी, वह ऋषभ को उसकी ही छोटी बहन रीवा के साथ देख लेगी। दोनों को साथ में देखकर भाग्यश्री की आंखें फटी रह जाएगी।
