Bade Acche Lagte Hain 4 Spoiler: शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) -हर्षद चोपड़ा( Harshad Chopda) स्टार शो "बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4 " के साथ कमाल कर रहा है। शो की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है फैंस की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। ऋषभ कौन है वह किसका बेटा है और भाग्यश्री से उसका क्या रिश्ता है ये सवाल हर किसी के मन में चल रहा है। वहीं बात करें शो के लेटेस्ट ट्रैक की तो इसमें आपने देखा कैसे मीनाक्षी का पति शादी के डर से भाग जाता है और ऋषभ उसे मनाने जाता है। ऋषभ के उसके साथ जाने पर घर में बड़ा हंगामा होता है लेकिन भाग्यश्री अपने पति को बचा लेती है। आज रात का एपिसोड दिलचस्प होगा क्योंकि ऋषभ दूल्हे को ले आएगा जिससे हर कोई खुश हो जाएगा
शेखर को समझाएगा ऋषभ
शो की शुरुआत होती है शादी वाले घर से जहां पर हर कोई परेशान है कि शेखर अपनी शादी से भाग गया। मीनाक्षी अपनी शादी टूटने के घर से कमरें में कैद हो गई और पूरा परिवार उसे समझाने की कोशिश करता नजर आएगा। जब भाग्यश्री मीनाक्षी को समझा रही होगी दूसरी तरफ ऋषभ शेखर को समझाएगा। वो उसे मीनाक्षी और उसके प्यार की याद दिलाता है साथ ही जिम्मेदारी निभाने का पाठ भी देता है। ऋषभ चाहता है कि शेखर अपनी शादी में लौट चले।
दामाद पर लगेंगे इल्जाम
भाग्यश्री के अप्पा कोने में बैठकर रोते नजर आएंगे क्योंकि उन्हें वही दिन याद आ जाएगा जब उसकी खुद की बेटी की शादी ऐसे टूटी थी और समाज में उसे जलील होना पड़ा था। घर में हर किसी को शक होगा कि ऋषभ ने ही शेखर को भगाया है, लेकिन भाग्यश्री कहती है कि अगर शेखर ऋषभ के साथ है तो मुझे यकीन है दोनों जल्द ही लौट आएंगे।
धूमधाम से होगी शादी
ऋषभ शेखर को समझाकर शादी में ले आएगा। उसे आता देख पूरा परिवार खुश होगा और ऋषभ का शुक्रियाअदा करेगा। शेखर बताएगा कि उसकी जॉब चली गई है जिस वजह से शादी से भागकर गया। बाद में दोनों की शादी हो जाएगी और घरवाले ऋषभ पर विश्वास करने लग जाएंगे। दूसरी तरफ ऋषभ का भाई कार्तिक को परेशान कर रहा है और उससे प्रॉपर्टी के पेपर ले लेता है। कार्तिक अपने अप्पा से प्रॉपर्टी के पेपर साइन करवा लेगा और उसे ऋषभ के भाई को सौंप देगा।
आगे आएगा महाट्विस्ट
आगे एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है क्योंकि वो डॉक्टर जो ऋषभ के पापा का इलाज कर रही है उसका सामना ऋषभ से होगा। शादी में दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े होंगे। डॉक्टर को अपनी आँखों के आगे देख ऋषभ डर जाएगा कहीं उसका सच सामने न आ जाए।
