टीवी मसाला

Shivangi Joshi के घर गूंजेगी शादी की शहनाइयां, 5 जून को सगाई के साथ शुरू होंगी शादी की रस्में

Shivangi Joshi Family To Start Preparation For Wedding Soon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। खास बात तो यह है कि शिवांगी जोशी के घर पर जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं। 5 जून को सगाई के साथ परिवार में शादी की रस्में शुरू होंगी।

Image

शिवांगी जोशी के घर गूंजेगी शादी की शहनाई

Shivangi Joshi Family To Start Preparation For Wedding Soon: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। शिवांगी जोशी जल्द ही 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में नजर आने वाली हैं। इस सीरियल में उनके साथ एक्टर हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। एकता कपूर के इस शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को साथ देखने के लिए फैंस की बेताबी भी सातवें आसमान पर है। लेकिन शो की रिलीज से पहले शिवांगी जोशी के घर पर ढेर सारी खुशियां दस्तक देने वाली हैं। दरअसल, शिवांगी जोशी के घर पर जल्द ही शादी की शहनाइयां गूंजेंगी। इस बात की जानकारी खुद शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी ने दी है।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के घर 5 जून को सगाई के साथ शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। बता दें कि शिवांगी जोशी की बहन शीतल जोशी सगाई के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात का ऐलान खुद शीतल जोशी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर किया है। शिवांगी जोशी की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा नजर आया, "अब इंतजार खत्म हुआ, शीतल और अपूर्व सगाई करने जा रहे हैं।" खुद शिवांगी जोशी भी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी बहन की खुशी में शामिल हुईं।

बता दें कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और शीतल जोशी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज पोस्ट करते नजर आते हैं। शिवांगी जोशी जहां एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं तो वहीं उनकी बहन शीतल जोशी यू-ट्यूब पर व्लॉग शेयर करती हैं। इससे इतर शिवांगी जोशी की बात करें तो उनका अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' 16 जून को सोनी टीवी पर दस्तक देने वाला है।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article