टीवी मसाला

ऑडिशन के बहाने Shilpa Shinde संग फिल्ममेकर ने की थी छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने खुद बताया दिल दहलाने वाला वाकया

Shilpa Shinde Reveals Once A Filmmaker Force Himself On Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे पर खूब पहचान बनाई है। लेकिन करियर के शुरुआती दिनों में एक फिल्ममेकर ने शिल्पा शिंदे के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। इसका खुलासा खुद शिल्पा शिंदे ने किया है।

Image

शिल्पा शिंदे के साथ फिल्ममेकर ने की थी छेड़छाड़

Shilpa Shinde Reveals Once A Filmmaker Force Himself On Her: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शिल्पा शिंदे ने एक्टिंग के साथ-साथ 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी 14' जैसे रियलिटी शो में भी झंडे गाड़े हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए शिल्पा शिंदे को काफी मशक्कतें करनी पड़ी थीं। यहां तक कि ऑडिशन के चक्कर में एक बार शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) बुरी तरह फंस गई थीं। शिल्पा शिंदे ने इस बात का खुलासा खुद न्यूज 18 से बातचीत के दौरान किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऑडिशन के दौरान एक फिल्ममेकर ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी।

'भाभी जी घर पर हैं' एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बताया कि ये हादसा उनके साथ करियर के शुरुआती दिनों में हुआ था। शिल्पा शिंदे ने इस सिलसिले में कहा, "मेरे संघर्ष के दिनों में, करीब 1998-99 की बात है। मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन उन्होंने मुझे कहा, 'आप ये कपड़े पहनो और ये सीन करो।' मैंने वो कपड़े नहीं पहने। सीन में उन्होंने मुझसे कहा कि मैं आपका बॉस हूं और आपको मुझे सिड्यूस करना है। मैं उस वक्त बहुत भोली थी तो मैंने वो सीन कर दिया। लेकिन उस इंसान ने मुझपर हावी होने की कोशिश की। मैं डर गई और उसे धक्का मारकर बाहर आ गई। वहां मौजूद सुरक्षा स्टाफ को इसका एहसास हुआ और उन्होंने मुझसे तुरंत वहां से जाने के लिए कहा। उन्हें लगा था कि मैं कोई सीन बनाऊंगी और मदद के लिए पुकारूंगी।"

तो इस वजह से शिल्पा शिंदे ने नहीं किया फिल्ममेकर के नाम का खुलासा

शिल्पा शिंदे ने फिल्ममेकर का नाम न बताने का कारण भी साझा किया। उन्होंने कहा, "वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से हैं। मैं सीन करने के लिए राजी हुई थी, क्योंकि वो खुद भी एक्टर हैं। मैं झूठ नहीं कह रही, लेकिन मैं उनका नाम नहीं ले सकती। उनके बच्चे मुझसे कुछ ही साल छोटे हैं। मैं अगर नाम लूंगी तो उन्हें भी मुश्किल से गुजरना पड़ेगा। वाकये के कुछ वक्त बाद मैं उनसे दोबारा मिली थी और उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से बात की। उन्होंने मुझे पहचाना नहीं और मुझे रोल तक ऑफर किया। लेकिन मैंने मना कर दिया। वो अभी भी मुझे नहीं पहचानते।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article