Shehnaaz Gill Reveals Quality Of Future Partner: टीवी और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज गिल ने अपने अंदाज और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। शहनाज गिल का हाल ही में गाना 'खांड लगदी' रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया है। शहनाज गिल के इस म्यूजिक वीडियो ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। इन सबसे इतर शहनाज गिल अपने लिए दूल्हा ढूंढते हुए एक शो में पहुंचीं। वहां रहते हुए उन्होंने अपनी पसंद भी जाहिर की कि उन्हें किस तरह का लड़का पसंद है। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने 'खांड लगदी' गाने के प्रमोशन के लिए 'पति पत्नी और पंगा' में एंट्री की। मुनव्वर फारूकी ने ये कहकर उनका परिचय कराया कि यहां पर कोई आ रही है जो अपने लिए बेसब्री से दूल्हा ढूंढ रही है। शहनाज गिल के आने के बाद मुनव्वर फारूकी ने उनसे पूछा कि आप कैसे पति की तलाश में हो। इसपर शहनाज ने जवाब दिया, "मुझे ऐसे लड़के पसंद हैं जो कम बोलते हैं।" उनकी बातें सुनकर अभिषेक कुमार ने तुरंत जवाब दिया, "मैं बोलता ही नहीं हूं, मैंने आज ही बोला है, क्योंकि मैंने आपको देख लिया है। आपकी अंग्रेजी और मेरी अंग्रेजी अपने आप ही एक जैसी हो चुकी है।" इसपर शहनाज गिल ने उन्हें तुरंत जवाब दिया, "नहीं मेरी अंग्रेजी पहले से बहुत सुधर चुकी है। आपको अपना स्टैंडर्ड थोड़ा बढ़ाना पड़ेगा।"
'पति पत्नी और पंगा' में शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को देख दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। फैंस उनसे जुड़े इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि शहनाज गिल ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी हाथ आजमाया है। इस लिस्ट में 'किसी का भाई किसी की जान' से लेकर 'थैंक्यू फॉर कमिंग' तक शामिल है। इसके अलावा शहनाज गिल आखिरी बार पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' में नजर आई हैं, जिसमें उनका अंदाज खूब पसंद किया गया।
