Shehnaaz Gill Health Update: बिग बॉस फेम शहनाज गिल( Shehnaaz Gill) बीती रात अस्पताल में एडमिट हुई थी। अस्पताल से एक्ट्रेस की कुछ तस्वीर सामने आई थी जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए थे। हर कोई ये जानना चाहता था कि उन्हें क्या हुआ है। एक्ट्रेस जो हमेशा खुश और हँसती-मुस्कुराती रहती है वह एकदम हॉस्पिटल बेड पर कैसे आ गई ये हर कोई जानने के लिए बेताब है। अब शहनाज की सेहत पर अपडेट आ गई है। बताया जा रहा है कि उनका बीपी डाउन हो गया था जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।
उन्होंने हाल ही में अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में बताया, जिससे वे चिंतित हो गए। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें बीपी लो की समस्या है और ठीक होने के लिए उन्हें ग्लूकोज़ ड्रिप पर रखा गया है। वह जल्द ही ठिक हो जाएगी उन्होंने आश्वाशन दिया। बता दें कि शहनाज कए भाई ने एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया था जिसमें शहनाज गिल की अस्पताल से तस्वीर सामने आई थी।
बता दें कि पहले भी सेट पर शूट करते समय शहनाज गिल बीमार हो चुकी हैं। उन्हें पहले भी बीपी लो की समस्या हुई थी। फैंस शहनाज की सेहत को लेकर अक्सर चिंतित रहते हैं। खैर एक्ट्रेस अपनी लाइफ पूरी तरह से एन्जॉय करती है और खुलकर जीती है।
