टीवी मसाला

Tunisha Sharma की पुण्यतिथि पर भावुक हुए Sheezan Khan, एक्ट्रेस संग वीडियो शेयर कर बोले- तू यहीं है...

Sheezan Khan Missed Tunisha Sharma On Her Second Death Anniversary: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा को गुजरे हुए दो साल हो गए हैं। फैंस आज भी तुनिषा शर्मा को याद करते हुए नहीं थकते हैं। वहीं उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर शीजान खान ने भी उन्हें याद किया है और उनके साथ वीडियो शेयर किया है।

Image

तुनिषा शर्मा को शीजान खान ने किया याद

Sheezan Khan Missed Tunisha Sharma On Her Second Death Anniversary: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक में जबरदस्त पहचान बनाई थी। तुनिषा शर्मा की आज पुण्यतिथि है और लोग उन्हें खूब याद कर रहे हैं। तुनिषा शर्मा के फैंस ने उनकी याद में कई सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की है। वहीं अब उनके को-स्टार और बॉयफ्रेंड रह चुके शीजान खान (Sheezan Khan) ने भी पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) को याद करते नजर आए। तुनिषा शर्मा से जुड़ा पोस्ट शेयर कर एक्टर ने अपने दिल की बात बयां की। तुनिषा से जुड़ा शीजान खान का ये पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

शीजान खान (Sheezan Khan) ने तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) से जुड़ी कुछ यादों को वीडियो में इकट्ठे करके शेयर किया। इस वीडियो में दोनों साथ में शूटिंग करते और मस्ती करते नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए शीजान खान ने लिखा, "तू यहीं है, यहीं कहीं है।" शीजान खान ने कैप्शन में #AliKiMariam भी लिखा। शीजान खान के इस वीडियो को अभी तक 12 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं एक्ट्रेस सायंतनी घोष और आस्था चौधरी ने कमेंट में हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया।

बता दें कि 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' में जहां शीजान खान (Sheezan Khan) ने अली की भूमिका अदा की थी तो वहीं तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) मरियम के रोल में नजर आई थीं। शो में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। बताया जाता है कि 'अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल' की शूटिंग के दौरान ही शीजान खान और तुनिषा शर्मा एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। लेकिन तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के बाद शीजान खान पर आरोप लगे थे, जिसकी वजह से एक्टर को जेल तक जाना पड़ा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article