Hansika Motwani All Set To Marry In Jaipur check Details: शाका लाका बूम बूम टीवी सीरियल से बतौर चाइल्ड स्टार फेमस हुईं हंसिका मोटवानी अब सात फेरे लेने की प्लानिंग कर रही हैं। बीते कई साल में हंसिका मोटवानी काफी बड़ी हो चुकी हैं और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम भी बन चुकी हैं। अब ऐसा लगता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री इस साल हंसिका मोटवानी की शादी की गवाह बनने के लिए तैयार है! जी हां, लोकप्रिय अभिनेत्री हंसिका मोटवानी इसी साल के अंत में यानि दिसंबर में शादी करने जा रही हैं।
हंसिका मोटवानी अपने लॉन्ग टाइम दोस्त सोहेल कथूरिया के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस ग्रैंड रॉयल वेडिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और यह इस दिसंबर में राजस्थान में होने वाली है। चर्चा है कि हंसिका और सोहेल, 4 दिसंबर को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट्स से यह भी पता चला है कि हंसिका और सोहेल के लिए यहां कुछ दिनों का वेडिंग कैलेंडर भी तैयार किया जा रहा है।
2 दिसंबर से शुरू होंगे प्री-वेडिंग फंक्शन
प्री-वेडिंग फंक्शन्स की बात करें तो राजस्थान में 2 दिसंबर से सेलिब्रेशन शुरू होने की उम्मीद है। पता चला है कि परिवार एक सूफी रात के साथ शादी की शुरुआत करेगा। इसके बाद 3 दिसंबर को मेहंदी और संगीत समारोह किए सकते हैं। बाद में 4 दिसंबर को ग्रैंड वेडिंग होगी। कपल का हल्दी समारोह उसी दिन सुबह के समय होगा और इसी शाम को फेरे होंगे। इसके बाद रात में कैसीनो-थीम वाली आफ्टर-पार्टी आयोजित की जाएगी।
रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कपल के परिवारों में प्री-वेडिंग फंक्शन के बीच एक दोस्ताना पोलो मैच भी शामिल है। हालांकि अभी प्रशंसकों और मीडिया को हंसिका मोटवानी के पूरी डिटेल की आधिकारिक घोषणा करने का इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो हंसिका और सोहेल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोहेल मुंबई के एक बिजनेसमैन हैं और वह लंबे समय से हंसिका के बिजनेस पार्टनर रहे हैं। दोनों का बंधन बीते सालों में काफी मजबूत हुआ है।
