बॉलीवुड

Mister Mummy Trailer Out: कॉमेडी का भरपूर तड़का है रितेश और जेनेलिया की फिल्म मिस्टर मम्मी, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 07:02 PM IST

Mister Mummy Trailer Out: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म मिस्टर मम्मी का ट्रेलर रिलीज हो गया। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

mister mummy trailer (credit pic: instagram)

Mister Mummy Trailer Out: रितेश देशमुख (Ritesh Deshmukh) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia Dsouza) एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। फैंस लंबे समय से चाह रहे थे कि दोनों साथ में किसी फिल्म में नजर आए। फैंस की ये मुराद पूरी हो गई है। रितेश और जेनलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर मम्मी (Mister Mummy) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। लंबे समय बाद इस फिल्म से एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शाद अली ने किया है। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो माता- पिता बनने वाले हैं। जेनेलिया के साथ- साथ रितेश भी मम्मी बनने वाले हैं।

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया है कि रितेश गर्भवती हो जाते हैं और महेश मांझरेकर फिल्म में उनके डॉक्टर बने हैं। एक प्रेग्नेंट महिला महेश मांझरेकर के पास पहुंचती है और अपनी समस्या बताती हैं। वहीं, रितेश कहते हैं कि मुझे भी ये सभी दिक्कते हो रही हैं। महेश कहते हैं कि तुम प्रेग्नेंट हो। इसके बाद से कहानी शुरू होती है। फिल्म में रितेश और जेनेलिया दोनों प्रेग्नेंट होते हैं। रितेश ने अपनी दमदार एक्टिंग के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया। ट्रेलर में दर्शकों को कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है।

यहां देखें मिस्टर मम्मी का ट्रेलर

मिस्टर मम्मी 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ समय पहले रितेश और जेनलिया ने अपनी मराठी फिल्म वेड का भी ऐलान किया है। इस फिल्म से जेनलिया मराठी इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। वहीं, रितेश इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

दस साल बाद रितेश और जेनेलिया इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। साल 2012 में तेरे नाल लव हो गया में दोनों साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद जेनेलिया ने ब्रेक लिया था। बी -टाउन के पॉपुलर कपल को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रितेश और जेनेलिया अक्सर अपने फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article