टीवी मसाला

Satish Shah के अंतिम संस्कार में बिलख-बिलखकर रोईं Rupali Ganguly, एक पल के लिए नहीं थमे आंसू

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Cries At Satish Shah Last Rites: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। आज मुंबई में उनका अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली फूट-फूटकर रोती नजर आईं। इससे जुड़ा रुपाली गांगुली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

फोटो क्रेडिट- टेली चक्कर, रुपाली गांगुली इंस्टाग्राम

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Cries At Satish Shah Last Rites: टीवी और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सतीश शाह का बीते दिन निधन हो गया। सतीश शाह ने 74 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की वजह किडनी फेलियर बताई गई है। सतीश शाह के निधन से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री भी शोक में नजर आई। जैकी श्रॉफ से लेकर फराह खान और दिलीप जोशी जैसे कई बॉलीवुड और टीवी सितारे सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंचे। 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं। उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह बिलख-बिलखकर रोती नजर आईं। रुपाली गांगुली के इस वीडियो ने फैंस की आंखों को भी नम कर दिया है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में सतीश शाह की बहू का किरदार अदा किया था। शो के बाद भी उनकी और सतीश शाह की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी। रुपाली गांगुली अक्सर 'साराभाई वर्सेज साराभाई' कास्ट के साथ रीयूनियन भी करती थीं। वहीं सतीश शाह के अंतिम संस्कार में आते वक्त एक्ट्रेस रोती नजर आईं। पैपराजियों को देख रुपाली गांगुली ने हाथ भी जोड़े। एक्ट्रेस ने अपने आंसुओं को छुपाने के लिए गॉगल्स पहना, लेकिन रुपाली गांगुली एक वीडियो में बिलख-बिलखकर रोती नजर आईं। एक पल के लिए भी एक्ट्रेस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। 'अनुपमा' एक्ट्रेस के इस वीडियो को देख फैंस की आंखें भी भर आईं। (यहां देखें वीडियो)

बता दें कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के अलावा एक्टर सुमीत राघवन (Sumeet Raghavan) ने भी वीडियो शेयर कर ऑनस्क्रीन पिता सतीश शाह को अलविदा कहा। उन्होंने बताया कि कैसे 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के दौरान उनकी और सतीश शाह की बॉन्डिंग और भी गहरी होती जा रही थी। शो के अलावा भी वे जब भी मिलते थे, उन्हें पापा कहकर भी पुकारते थे। दूसरी तरफ एक्टर राजेश कुमार ने भी सतीश शाह की अर्थी को कंधा दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article