Satish Shah Funeral: सतीश शाह के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये सितारे, रुपाली गांगुली की आंखें भी दिखीं नम

Satish Shah Funeral Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले सतीश शाह ने बीते दिन दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं आज सतीश शाह का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड और टीवी सितारे भी नम आंखें लिये पहुंचे। इस लिस्ट में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिलीप जोशी से लेकर रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Oct 26 2025, 12:19 IST
सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारेImage Credit : Zoom01 / 10

सतीश शाह के अंतिम संस्कार में पहुंचे सितारे

Satish Shah Funeral Photos: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ने वाले सतीश शाह ने बीते दिन 74 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश शाह के निधन का कारण किडनी फेलियर बताया गया है। उनके निधन से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है। वहीं आज सतीश शाह का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कई टीवी और बॉलीवुड सितारे नम आंखें लिये पहुंचे। रुपाली गांगुली से लेकर दिलीप जोशी जैसे कई सितारों ने सतीश शाह के अंतिम दर्शन के लिए मौजूदगी दर्ज कराई।

चेहरे पर मायूसी लिये पहुंचे दिलीप जोशीImage Credit : Zoom02 / 10

चेहरे पर मायूसी लिये पहुंचे दिलीप जोशी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम दिलीप जोशी चेहरे पर मायूसी लेकर सतीश शाह के अंतिम दर्शन में पहुंचे। बता दें कि दिलीप जोशी ने कई फिल्मों में सतीश शाह के साथ काम किया है।

डेविड धवन भी आए नजरImage Credit : Zoom03 / 10

डेविड धवन भी आए नजर

सतीश शाह के अंतिम दर्शन में डेविड धवन भी पहुंचे। सतीश शाह के निधन से डेविड धवन शोक में डूबे दिखाई दिये। बता दें कि दोनों ने अपने करियर की शुरुआत लगभग एक साथ की थी। इतना ही नहीं, सतीश शाह ने कई फिल्मों में डेविड धवन के साथ काम भी किया था।

नम आंखें लिये पहुंचीं रुपाली गांगुलीImage Credit : Zoom04 / 10

नम आंखें लिये पहुंचीं रुपाली गांगुली

रुपाली गांगुली ने सतीश शाह की ऑनस्क्रीन बहू का किरदार अदा किया था। 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में उन्हें साथ देखा गया था। एक्ट्रेस अंतिम दर्शन के लिए आते वक्त रोती नजर आईं।

नील नितिन मुकेश और रतना पाठक के चेहरे पर दिखी मायूसीImage Credit : Zoom05 / 10

नील नितिन मुकेश और रतना पाठक के चेहरे पर दिखी मायूसी

सतीश शाह के अंतिम दर्शन में नील नितिन मुकेश और रतना पाठक जैसे सितारे भी दिखाई दिये। हर किसी का चेहरा इस दौरान उतरा हुआ नजर आया।

ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने दिया अर्थी को कंधाImage Credit : Zoom06 / 10

ऑनस्क्रीन बेटे राजेश कुमार ने दिया अर्थी को कंधा

सतीश शाह के अंतिम संस्कार में राजेश कुमार ने भी उनकी अर्थी को कंधा दिया। बता दें कि 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में राजेश कुमार ने उनके बेटे का किरदार अदा किया था। शो के सालों बाद भी उनकी बॉन्डिंग जबरदस्त रही।

शोक में डूबे सुमीत राघवनImage Credit : Zoom07 / 10

शोक में डूबे सुमीत राघवन

सतीश शाह के निधन से ऑनस्क्रीन बेटे सुमीत राघवन भी शोक में डूबे दिखाई दिये। एक्टर के निधन पर सुमीत राघवन ने वीडियो शेयर किया था और अंत में कहा था, "अलविदा पापा, फिर मिलेंगे।"

नसीरुद्दीन शाह भी आए नजरImage Credit : Zoom08 / 10

नसीरुद्दीन शाह भी आए नजर

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह भी सतीश शाह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ-साथ उनके बेटे विवान शाह भी अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।

सुधीर पांडे ने दर्ज कराई मौजूदगीImage Credit : Zoom09 / 10

सुधीर पांडे ने दर्ज कराई मौजूदगी

सुधीर पांडे ने सतीश शाह के अंतिम संस्कार में मौजूदगी दर्ज कराई। उनके अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स भी अंतिम दर्शन में पहुंचे, जिसमें पूनम ढिल्लों से लेकर जैकी श्रॉफ तक का नाम शामिल है।

अंतिम संस्कार में पहुंचे अली असगरImage Credit : Zoom10 / 10

अंतिम संस्कार में पहुंचे अली असगर

सतीश शाह के अंतिम संस्कार में अली असगर ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। उनके चेहरे पर इस दौरान मायूसी नजर आई। बता दें कि बॉलीवुड के महानायक ने सोशल मीडिया के जरिए सतीश शाह के निधन पर शोक जाहिर किया था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!