टीवी एक्ट्रेस जिया मानेक (Gia Manek) को 'साथ निभाना साथिया' शो से पहचान मिली थीं। एक्ट्रेस ने इस शो में गोपी बहू का रोल प्ले किया था। गोपी बहू के रोल में लोगों ने एक्ट्रेस को खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस ने बाद में इस शो को अलविदा कह दिया था। जिया मानेक को शो में देवोलीना भट्टाचार्जी ने रिप्लेस किया था। लंबे समय बाद जिया ने पर्दे पर वापसी की है। एक्ट्रेस फिल्म काम चालू में राजपाल यादव के साथ लीड रोल में है। ये फिल्म जी5 पर रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस फिल्म की स्क्रीनिंग पर अलग अंदाज में नजर आईं।
एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान हो गए। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस बनारसी साड़ी, बिंदी और बाल में बन बनाए हुए नजर आए। एक्ट्रेस की मिलियन डॉलर समाइल ने जीता दिल।
गोपी बहू का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए दर्शक
एक्ट्रेस के चेहरे पर वही मासूमियत नजर आईं। फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गोपी बहू आज भी इतनी मासूम लग रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आप कितनी खूबसूरत है। तीसरे यूजर ने लिखा, गोपी बहू आप बहुत ही सुंदर लग रही हैं। एक्ट्रेस ने साथ निभाना साथिया छोड़ते हुए कहा था कि मैं संस्कारी बहू की इमेज से बोर हो चुकी हूं। मैं नई चीजें एक्सप्लोर करना चाहती हूं। एक्ट्रेस इसके बाद कई शोज में दिखीं लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिली। एक्ट्रेस लंबे समय बाद काम चालू से अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि फैंस उनके काम को कितना पसंद करते हैं।
