टीवी मसाला

Bigg Boss 16 के मेकर्स से साजिद खान की है डील, इस तारीख से पहले नहीं होंगे शो से बाहर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 15, 2022, 09:58 AM IST

Sajid Khan not evicted from bigg boss 16 house before THIS date?: साजिद खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता और शालीन भनोट के नॉमिनेशन में आते ही इस सप्ताह के लिए वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई हैं। जिससे की साफ जाहिर हो गया है कि इस वीक फिर से कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। अब ऐसे में बिग बॉस के फैन्स को लगता है कि साजिद खान को बचाया जा रहा है।

Image

sajid khan

sajid khan Deal With bigg boss 16 makers?: बिग बॉस 16 ने टीआरपी चार्ट में रफ्तार पकड़ ली है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो दर्शकों को लगातार स्क्रीन से बांधे हुए है। अब तक 60 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं लेकिन शो में शायद ही कोई एलिमिनेशन देखने को मिला है। श्रीजिता डे, जो जल्दी ही बाहर हो गईं, अब एक वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में वापस आ गई हैं। टीना दत्ता जिन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था, उन्होंने भी शो में दोबारा एंट्री की है। घर के अंदर खूब लड़ाई, ड्रामा, रोमांस और दोस्ती देखने को मिल रही है। बात अगर इस हफ्ते की करें तो एलिमिनेशन के लिए साजिद खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता और शालीन भनोट नॉमिनेट हुए हैं।

साजिद खान नहीं होंगे शो से बाहर?

साजिद खान, शिव ठाकरे, टीना दत्ता और शालीन भनोट के नॉमिनेशन में आते ही इस सप्ताह के लिए वोटिंग लाइन्स बंद कर दी गई हैं। जिससे की साफ जाहिर हो गया है कि इस वीक फिर से कोई भी एलिमिनेशन नहीं होगा। अब ऐसे में बिग बॉस के फैन्स को लगता है कि साजिद खान को बचाया जा रहा है। अब द खबरी द्वारा किए गए एक ट्वीट में चौंकाने वाला दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि साजिद खान ने एक डील की है जिसमें उन्हें बिग बॉस 16 के घर में रहने की गारंटी दी गई है। डील के अनुसार, साजिद खान 23 जनवरी 2023 तक घर के अंदर रहेंगे! हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

साजिद खान ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की है, तभी से सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कई लोगों ने मांग की है कि उन्हें शो से हटा दिया जाए, क्योंकि पिछले दिनों उन पर कई मी टू के आरोप लगाए गए थे। साजिद की हिस्ट्री को देखते हुए कई लोगों ने नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो में उनकी भागीदारी पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, वह अभी भी घर के अंदर है और उनको मास्टरमाइंड भी बताया जाता है।

फिलहाल साजिद खान का एक ग्रुप बना हुआ है, जिसमें शिव ठाकरे, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक हैं। लेकिन शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो से पता चलता है कि जल्द ही इस मंडली में लड़ाई होने वाली है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article