Tina Datta EVICTED from BB 16: सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें (Bigg Boss 16) सीजन को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। बीते सीजन के मुकाबले इस सीजन में आए सेलिब्रिटीज दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। इस हफ्ते घर में हुए नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता, सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर और एम स्टेन को नॉमिनेट किया गया था। कई लोगों को लग रहा था कि सुंबुल तौकीर खान को घर में सबसे कम वोट मिलने हैं और वो इस वीक घर से बाहर होने जा रही हैं। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उन्होंने सभी फैन्स को तगड़ा झटका दिया है। आने वाले वीकेंड का वार पर टीना दत्ता को मेकर्स ने बाहर करने की प्लानिंग कर ली है।
टीना दत्ता होंगी घर से बाहर!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीना दत्ता (Tina Datta) आने वाले एपिसोड में सलमान खान के सो से बाहर हो जाएंगी। उनके एलिमिनेशन ने सभी फैन्स को बड़ा झटका दिया है। कई लोगों को लग रहा था कि टीना दत्ता एक मजबूत खिलाड़ी हैं। बिग बॉस के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट को अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखा गया था। कई लोगों को शालीन और टीना का रिश्ता अक्सर दिखावा लगा। हालांकि दोनों ने कभी भी इस तक का इजहार अपने मुंह से नहीं किया। टीना दत्ता के बाहर होने से फैन्स के बीच हलचल मच गई है। मेकर्स ने टीना दत्ता को बाहर कर शालीन के साथ उनकी जोड़ी को तोड़ दिया है।
श्रीजिता डे की एंट्री से मचा है घर में बवाल
सलमान खान के शो में जबसे श्रीजिता डे की एंट्री हुई, तभी से बिग बॉस 16 के घर में नई-नई चीजें देखने को मिल रही है। श्रीजिता डे ने घर में एंट्री मारते ही सबसे पहले टीना दत्ता को टारगेट किया था। हालांकि इसके बाद टीना दत्ता को रोते हुए देखा गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीना दत्ता के बाहर होने के बाद शालीन भनोट किस तरह अपने गेम पर फोकस करते हैं।
