टीवी मसाला

Bigg Boss 16: नॉमिनेट होने के बाद आगबबूला हुए साजिद खान, इन कंटेस्टेंट्स के सिर पर भी लटकी तलवार

Bigg Boss 16 Nominated Contestant: बिग बॉस 16 के घर में नॉमिनेशन टास्क परफॉर्म किया जा चुका है। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए 4 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से एक साजिद खान भी हैं। नॉमिनेट होने के बाद साजिद खान को काफी आगबबूला होते हुए देखा गया था।

Image

Sajid Khan and Tina datta

Bigg Boss 16 Nominated Contestant: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में अब सभी कंटेस्टेंट्स के रंग धीरे-धीरे दिखने लगे हैं। बीते एपिसोड में हर हफ्ते की तरह नॉमिनेशन टास्क परफॉर्म किया गया। इस नॉमिनेशन टास्क में साजिद खान, शिव ठाकरे, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। इस टास्क के दौरान कैप्टन बनी सौंदर्या शर्मा के पास एक विशेष अधिकार था कि वो तीन नॉमिनेट हुए सदस्यों को सुरक्षित कर सकती हैं।

टास्क के दौरान सौंदर्या शर्मा को बाकी दो कप्तान सुंबुल तौकीर खान और टीना दत्ता के बीच तीन कंटेस्टेंट्स को बचाने के लिए एक स्पेशल पावर दी गई थी। एक तरफ जहां शिव ठाकरे नॉमिनेट हुए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने नॉमिनेशन के लिए अंकित गुप्ता, अर्चना गौतम, विकास और प्रियंका चाहर चौधरी का नाम लिया था। सौंदर्या शर्मा ने निमृत कौर, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को नॉमिनेट होने से बचा लिया था।

बीते एपिसोड में नॉमिनेट होने के बाद साजिद खान (Sajid Khan) का रवैया एकदम अलग देखा गया। उन्हें यहां तक कहते हुए सुना गया है कि अब वो अपना गेम खेलना शुरू करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि जब नॉमिनेशन टास्क हुआ तो टीवी की स्क्रीन पर पहले ही लिखा आ गया था कि इस हफ्ते वोटिंग लाइन्स क्लोज हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट्स करते हुए दावा किया है कि मेकर्स ने एक बार फिर साजिद खान को बचाने के लिए वोटिंग लाइन्स की क्लोज कर दी हैं।

हाल ही में हुए वीकेंड के वार पर सलमान खान ने सबसे कम वोट मिलने के बाद टीना दत्ता को घर से बेघर किया था। हालांकि बाद में बिग बॉस ने शालीन को बजर दबाकर टीना दत्ता को घर में वापस लाने का मौका दिया था। जबसे टीना घर में दाखिल हुई हैं, तभी से उनके रिश्ते शालीन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article