टीवी मसाला

सैयारा में अनीत पड्डा को रिप्लेस करने वाली थी टीवी की ये पॉपुलर हसीना !! छप्परफाड़ कमाई होने के बाद आया एक्ट्रेस का जवाब

Isha Malviya Rejected Saiyaara : अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा धूम मचा रही है। फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर ली है। हाल-फिलहाल में खबर सामने आ रही है कि ये फिल्म अनीत पड्डा से पहले टीवी की इस हसीना को ऑफर हुई थी। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला

Image

Image Source: Saiyaara Movie/ Instagram

Isha Malviya Rejected Saiyaara : टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय( Isha Malviya) इन दिनों छाई हुई है। उनके गाने बैक टू बैक हिट हो रहे हैं और वह जवां दिलों की धड़कन बनती जा रही है। ईशा मालवीय बिग बॉस 17 में नजर आई थी और उसके बाद वह हर जगह छा गई। खैर अब खबर सामने आ रही है कि सैयारा के लिए ईशा मालवीय को कास्ट किया गया था। बतौर लीड रोल ये मूवी अनीत पड्डा की जगह ईशा को ऑफर हुई थी। पिछले दो दिनों से ये खबर आग की तरह फैल रही है। हालांकि इसमें कितना सच है और कितना झूठ ये तो ईशा ने खुद बता दिया है। आइए आपको भी बताते हैं क्या है सच्चाई

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये खबर वायरल हुई कि अनीत पड्डा ( Aneet Padda) ने ईशा मालवीय( Isha Malviya) को रिप्लेस कर दिया है वैसे ही ईशा ने इसपर रिएक्ट किया। ईशा ने कहा कि -" उन्होंने लिखा कि उन्हें हैरानी है कि उनकी जानकारी के बिना ऐसी खबरें फैल गईं और उन्होंने सभी से बकवास और झूठी कहानियों से बचने को कहा। मंगलवार को इंस्टाग्राम पर ईशा ने मीडिया संस्थानों और फैंस से "फर्जी खबरें" न फैलाने का आग्रह करते हुए लिखा, "मीडिया पेजों को क्या हो गया है? कृपया फर्जी खबरें फैलाना बंद करें दोस्तों, फिल्म तक बात पहुँच गई और मुझे ही नहीं पता।" इसके बाद साफ हो गया है कि ईशा को ये फिल्म ऑफर नहीं हुई थी।

बात करें सैयारा( Saiyaara) की तो अहान पांडे( Ahaan Pandey) और अनीत पड्डा( Aneet Padda) की इस मूवी ने छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए और इसने घरेलू बॉक्सऑफिस पर 300 करोड़ से पार का आंकड़ा पूरा कर लिया है। इसके वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो वो 500 करोड़ से ऊपर हो गया है। ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article