Rupali Ganguly Obsession With Anupama: टीवी जगत का नंबर 1. सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही रूपाली गांगुली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग के लोग कायल हैं तभी 'अनुपमा' को खूब प्यार मिलता है। सीरियल के प्रोड्यूसर राजन शाही भी रूपाली से काफी इंप्रेस है तभी वो एक्ट्रेस की तारीफ़ें करने से पीछे नहीं हटते। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजन शाही ने सीरियल 'अनुपमा' से जुड़ी कंट्रोवर्सी और कलाकारों को लेकर बातचीत की। इस दौरान प्रोड्यूसर ने बताया कि रूपाली गांगुली का जुड़ाव 'अनुपमा' से काफी ज्यादा है।
विक्की ललवानी संग इंटरव्यू के दौरान राजन शाही (Rajan Shahi) बताते हैं 'रूपाली 'अनुपमा' (Anupama) से बहुत ज़्यादा प्रभावित यानी जुड़ाव है। मेरे लिए कभी-कभी ए चीज डरावनी होती है। मैं एक्ट्रेस से ये भी कहता हूँ, 'रूपाली, इससे थोड़ा अलग हो जाओ।' एक्ट्रेस की दुनिया 'अनुपमा' के आगे पीछे घूमती है। रात के 2 बजे भी वो सीरियल के बारें में सोचती रहती हैं जो काफी डिस्टर्ब है।' राजन शाही के इस बयान से कई लोग इंप्रेस हुए कि रूपाली अपने सीरियल को लेकर कितनी सिरियस है। रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपनी इस कामयाबी का सहरे राजन शाही को कभी देना नहीं भूलतीं। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल कलाकारों और मेकर्स की मेहनत के चलते पहले स्थान पर बना हुआ है।
इसी इंटरव्यू के दौरान अलीशा परवीन को 'अनुपमा' से रातों-रात रिप्लेस किया गया इसपर भी राजन शाही ने बातचीत की। सीरियल 'अनुपमा' कि बात करें तो इन दिनों माही और आर्यन की शादी का ड्रामा चल रहा है। राघव को अनुपमा से प्यार हो गया है। वसुंधरा राही को भड़काती है कि वो जल्द ही अनुपमा की जिंदगी में अनुज की जगह लेगा।
