Anupama Actors Dating: टीवी दुनिया में को-स्टार्स संग अफेयर की खबरें तो उड़ती रहती हैं। इसी इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं जिन्होंने अपने रील स्क्रीन पार्टनर संग ही रियल लाइफ दुनिया में सात फेरे लिए। इस बीच सीरियल 'अनुपमा' फ़ेम एक्ट्रेस निशि सक्सेना भी अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरें हैं कि निशि अपने को-एक्टर सागर पारेख जो 'अनुपमा' में समर का किरदार निभा चुके हैं, उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। अब इस बात का हिंट देते हुए निशि ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया जिसे देख ये यकीन हो गया है कि दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं।
राजन शाही (Rajan Shahi) का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में डिंपी और समर का किरदार निभा चुके निशि सक्सेना और सागर पारेख (Sagar Parekh) एक दूजे को डेट कर रहे हैं। इस बात का हिंट खुद निशि ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए दिया। वीडियो में निशि सागर संग मुंबई की सड़कों और रेस्टोरेंट में अच्छा समय बिताते हुए नजर आए। इसी के साथ वो एक दूजे को प्यार से खाना भी खिला रहे हैं। वीडियो देख फैंस काफी ज्यादा खुश हुए और दोनों पर जमकर प्यार लूटा रहे हैं। ऑन से ऑफस्क्रीन कब इन दिनों को प्यार हुआ इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
निशि सक्सेना (Nishi Saxena) ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा 'अभी के अभी ये होगा यकीन ये जिंदगी मेरी होगी तेरी।' इस पोस्ट पर अनुपमा के स्टार्स जैसे मदालसा शर्मा, अल्पना बुच और चांदनी भगवानानी ने भी कपल पर अपना प्यार बरसाया। बता दें 'अनुपमा' कि कहानी में दोनों ने पति-पत्नी का रोल प्ले किया था।
