Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया तूफान आने वाला है। सीरियल में दिशा और आर्यन का संगीत चल रहा है और फंक्शन में सभी लोग डांस करते हैं। तब दिशा की मां को भी डांस करने के लिए बोला जाता है और तब ड्रामा होता है। दिशा की बुआ की आँखें ही बहुत हैं और उसे दिशा की मां डांस करने से रुक जाती है। तब अभिरा आगे आती है और दिशा की बुआ से बात करती है। इसके बाद शो में नया ड्रामा होगा और ये ड्रामा मायरा की वजह से होगा। इस वजह से अभिरा और अरमान टूट जाएंगे।
शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा की एक कोशिश के बाद दिशा की मां डांस करती है। उनके साथ मनीषा और काजल भी डांस करते हैं और फिर दिशा की बुआ का गुस्सा निकलता है। वह अपने भाई को बोलती है कि तू अपनी पत्नी को बोल देना ये नया माहौल यहीं छोड़कर घर आए।
इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि दिशा और आर्यन डांस करते हैं। तभी अभिरा अरमान को ढूंढ लेती है और उसी बात करने की कोशिश करती है। तब भी अरमान उसे अवॉयड करता है लेकिन अभिरा उसे जाने नहीं देती। तब अरमान उससे साफ बोलता है कि उसे बारिश वाली रात के बारे में बात नहीं करनी।
कहानी में आगे दिखाया जाएगा कि अभिरा अरमान से जबरदस्ती बात करती है और उसे मायरा को हर शर्त मानने के लिए बोलती है। अरमान उसे ऐसा करने से मना करता है लेकिन अभिरा साफ बोलती है कि अगर वो ऐसा नहीं करेगा तो मायरा उससे भी दूर हो जाएगी और ये किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।
शो में मायरा की धांसू एंट्री होती है। वह डांस करते करते पोद्दार हाउस में आती है और अरमान के साथ डांस करती है। इस मौके पर अभिरा खूबसूरत सपना देखती है कि मायरा उसे माफ कर देती है और वो भी मायरा अरमान के साथ डांस करती है। जल्द ही अभिरा का ये सपना टूट जाता है।
इसके बाद कहानी में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा स्टेज कर खड़े होकर अरमान के मूवओन होने का ऐलान करती है। वो मेहर और अरमान भी शादी पक्की कर देती है। ये सुनकर अरमान और अभिरा को झटका लगता है। अरमान मायरा से बात करने के लिए बोलता है और जब वो नहीं सुनती तो अरमान भड़क कर चला जाता है। इस मौके पर अभिरा सदमे में चली जाती है। वो लड़खड़ाने लगती है। तब मेहर ही आकर उसे संभालती है।
आखिर में विद्या मेहर से पूछती है कि क्या वो अरमान से शादी करेगी। मेहर पहले तो जवाब नहीं देती लेकिन फिर चिल्लाकर बोलती है कि वो अरमान से प्यार करती है। इस मौके पर मेहर नाटक करते हुए बोलती है कि वो अरमान से जबरदस्ती शादी नहीं कर सकती। दूसरी तरफ मायरा अरमान से बात करती है।
अब शो में नया तमाशा होगा. अरमान अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाएगा और सामान तोड़ने लगेगा. वहां पर मायरा भी पहुंच जाएगी. मायरा से उसकी बहस होगी लेकिन फिर मायरा इसका दोष भी अभिरा को देगी. आने वाले एपिसोड में अभिरा भी वहां पर पहुंच जाएगी.