टीवी मसाला

Exclusive: रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी संग चल रहे विवाद के बीच खटखटाया Bombay High Court का दरवाजा, देखें रिपोर्ट

Rupali Ganguly Files Defamation Suit Against Stepdaughter Esha: ​टीवी शो अनुपमा स्टार रूपाली गांगुली को लेकर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने सौतेली बेटी ईशा वर्मा संग चल रहे विवाद के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए एक नजर इस पूरी रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

Rupali Ganguly Files Defamation Suit Against Stepdaughter Esha

Rupali Ganguly Files Defamation Suit Against Stepdaughter Esha: स्टार प्लस के शो अनुपमा से घर-घर में मशहूर हुई रूपाली गांगुली की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी का एक 4 साल पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें एक्ट्रेस के काले राज से पर्दा उठाया था। इसके अलावा ईशा वर्मा का यह भी कहना था की 'रूपाली गांगुली ने उनकी माँ को मारने की धमकी दी है। ईशा ने यह भी रिविल किया की 'रूपाली और आश्विन का बेटा नाजायज है। ऐसे में काफी समय तक चुप बैठी रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने हाल ही में अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। अब टाइम्स नाउ/टेली टॉक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आ रही जिसके मुताबिक रूपाली गांगुली ने ईशा वर्मा (Esha Verma) के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालें।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) को लेकर टाइम्स नाउ/टेली टॉक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी सौतेली बेटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ रुख किया है। रूपाली गांगुली की वकील 'सना रईस खान' ने बताया की "एक्ट्रेस की छवि को खराब होने से बचाने के लिए हमने बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है। यह कानूनी कार्यवाई इसलिए भी है कि कोई भी व्यक्ति दूसरों को नीचा दिखाने और बदनाम करने के लिए सार्वजनिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल न कर पाएं।"

इस बीच बताते चलें की रूपाली गांगुली के मानहानि का केस दर्ज करते ही सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने सभी पोस्ट को हटा दिया था और अपने अकाउंट को भी डिलीट कर दिया था। हालांकि ईशा ने अभी तक इस मानहानि के नोटिस का जवाब नहीं दिया है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article