टीवी मसाला

सतीश शाह की प्रेयर मीट में पहुंची रूपाली गांगुली ने जोड़े पैपराजी के आगे हाथ, कहा, 'प्लीज उनको जाने दो...'

Rupali Ganguly Request Paparazzi: 25 अक्टूबर को वेटरेन एक्टर सतीश शाह ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में बीते दिन दिवगंत एक्टर के परिवार ने घर में प्रेयर मीट रखी थी जिसमें रूपाली गांगुली भी पहुंची। इस दौरान रूपाली ने पेप्स के आगे हाथ जोड़कर एक गुजारिश भी की थी।

Image

Image Source: Rupali Ganguly Fan Page

Rupali Ganguly Request Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस समय एक दर्द से गुजर रही हैं ये सभी को मालूम है। 25 अक्टूबर के दिन बॉलीवुड और टीवी दुनिया ने अपना चमकते सितारे को खो दिया। वेटरेन एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया जो काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। जैसा की आपको मालूम है रूपाली सतीश शाह के काफी करीब थी। दोनों ने सीरियल साराभाई वर्सेज साराभाई में काम किया था। अब बीते दिन परिवार ने सतीश शाह के लिए प्रेयर मीट रखी जिसमें टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली भी पहुंची। घर के बाहर पेप्स की लगी भीड़ से रूपाली ने गुहार लगाई लेकिन क्या जानिए इस रिपोर्ट में।

दिवगंत एक्टर सतीश शाह (Satish Shah) ने 74 की उम्र में आखिरी सांस लेकर स्वर्ग सिधार गए। सतीश के जाने से उनका परिवार, दोस्त और फैंस के पैरों तले मानों जमीन खिसक गई। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स ने सतीश शाह की याद में आंसू बहाए। अब बीते दिन सतीश शाह की प्रेयर मीट रखी गई जिसमें कई दिग्गज कलाकार आए। इन सब के बीच रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी पहुंची थी जिन्होंने पेप्स से गुजारिश करते हुए कहा, 'आपसे से एक रीक्वेस्ट है मधू काकी (सतीश शाह की पत्नी) प्लीज, प्लीज कैमरा नीचे कर लो। उनको जाने दो, हम लोग यहीं है। रूपाली के लिए सतीश और उनके परिवार को लेकर प्यार देख पेप्स भी ना नहीं कर पाए। इस प्रेयर मीट के लिए रूपाली गांगुली ने व्हाइट कलर का सादा सूट पहना हुआ था। इस प्रेयर मीट में शत्रुघ्न सिन्हा, सोनू निगम, राकेश रोशन यूट्यूबर भूवन बाम, शैलेश लोढ़ा जैसे कई कलाकार पहुंचे और सतीश को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बॉलीवुड एक्टर राजेश कुमार ने खुलासा किया था कि सतीश शाह का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ। अपने आखरी दिनों में सतीश दोपहर का खाना खा रहे थे और तभी उनका देहांत हो गया। सतीश हम साथ-साथ हैं, भूतनाथ, हम आपके हैं कौन, मैं हूं ना और तमाम फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सतीश शाह की एक्टिंग उनके जाने के बाद भी लोगों के दिलों में बसी रहेगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article