अनुपमा 16 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा (anupama) में काफी मजेदार ट्रैक चल रहा है। अनुपमा अपनी बेटी छोटी अनु पर शाह परिवार से ज्यादा ध्यान दे रही हैं। शाह परिवार में चल रही प्रॉब्लम की वजह से अनुपमा और अनुज की शादी शुदा जिंदगी में बिल्कुल भी शांति नहीं है। अनुपमा अच्छी मां और पत्नी की तरह छोटी अनु के साथ क्रिसमिस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनती हैं। हालांकि उसे इस बीच लगता है कि कही कुछ गलत न हो जाए। अनुज अनुपमा की परेशानियों को समझता है। इसीलिए वो चाहता है कि आगे बढ़े। अनुपमा के पार्टी में जानने की बात सुनकर लीला और वनराज काफी हैरान हो जाते हैं कि उसके बेटी इतनी परेशानी में है वो पार्टी कर रही हैं।
पाखी घर में करेगी सुसाइड का ड्रामा और ऐसे में वनराज अनुपमा को कॉल करेगा। अनुज शाह परिवार को साफ- साफ शब्दों में समझाएगा कि अनुपमा अब शाह परिवार में नहीं आएगा। वनराज इस बात को अच्छी तरह से समझता है कि सिर्फ अनुपमा पाखी को संभाल सकती हैं। लेकिन अनुज मना कर देता है। वो कहता है अनुपमा मेरी बीवी और उसे इतने हक से तुम नहीं बुला सकते हो। वनराज कहता है पाखी अनुपमा की जिम्मेदारी है। अनुज कहता है लेकिन अनुपमा मेरी। क्या अनुज की ये जिद्द अनुपमा को कर देगी उसके परिवार से दूर।
अनुज और वनराज में हुई बहस
बरखा करेगी पाखी और वनराज पर केस
पाखी और अधिक की शादी में कई सारी प्रॉब्लम्स चल रही हैं। पाखी और अधिक दोनों ही इस रिश्ते में खुश नहीं है। पाखी अधिक को ब्लैकमेल कर रही हैं। ये सब देखकर बरखा पुलिस स्टेशन में पाखी और वनराज के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाती है। वनराज और बरखा के बीच भी पाखी और अधिक के रिश्ते को लेकर जमकर बहस होती है। पाखी इन सबसे परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश करेगी।
