टीवी मसाला

ब्लैक मोनोकिनी में Rubina Dilaik के बोल्ड लुक को देख भड़के यूजर्स, बोले- 'शर्म करो दो बच्चों की मां हो'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 18, 2024, 07:55 AM IST

Rubina Dilaik Trolled Social Media: रुबीना दिलैक अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में ब्लैक मोनोकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Rubina Dilaik (credit pic: Instagram)

Rubina Dilaik Trolled Social Media: एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपने मदरहुड के पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने कुछ समय के लिए अपने काम से ब्रेक लिया है। एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ वेकेशन पर हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ब्लैक मोनोकिनी में बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस मोनोकिनी में अपनी टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को एक्ट्रेस का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

एक्ट्रेस ने मोनोकिनी को श्रग के साथ पेयरअप किया है। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस फोटो में अलग-अलग पोज देते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपने बॉडी को लेकर कंफर्टेबल नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रुबीना

ट्रोलर्स को एक्ट्रेस का बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, रुबी आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा, सेलेब्स अटेंशन के लिए कुछ भी करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, मां बनने के बाद भी इस तरह की तस्वीरें क्यों शेयर करनी हैं। एक्ट्रेस की दो बेटियां जीवा और ईधा हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से कई बार ट्रोल हो चुकी हैं। एक्ट्रेस को शो शक्ति:अस्तित्व के एहसास की से पहनाच मिली थी। एक्ट्रेस ने इस शो में किन्नर बहू का किरदार निभाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article