सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 भले ही खत्म हो गया है। लेकिन इसके बावजूद शो के कंटेस्टेंट्स का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मुनव्वर फारुकी शो के विनर थे। वहीं, शो की सेकंड रनरअप मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) थीं। शो से निकलते ही मन्नारा और अभिषेक कुमार का सॉन्ग आया। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आप शो में अपनी कजन प्रियंका और परिणीति के बीच में कुछ भी बात क्यों नहीं करना चाहती थी। एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं शो ऑफ में यकीन नहीं रखती हूं।
मन्नारा ने कहा कि क्यों नहीं लिया बहन प्रियंका का नाम
मन्नारा ने कहा, मेरी लाइफ एक ही फंडा है। मुझे किसी और के नाम पर फेवर नहीं लेना है। आप मुझे जानते हैं हो मेरे बारे में बात करो। आपको मेरी फैमिली के बारे में क्यूं बात करनी है। मुझे बिग बॉस में मेरी पर्सनैलिटी की वजह से बुलाया गया है। मन्नारा क्या है? आप मुझे से मेरी फिल्में, मेरी जर्नी इन चीजों के बारे में बात करो। मेरे से लड़ो, मेरे से गप्पे मारो। मेरी फैमिली को लाने की जरूरत नहीं है। उनकी अपनी पर्सनल लाइफ है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मेरे हिसाब से आप खुद को कैसे दिखाते हो वो सबसे ज्यादा जरूरी है। मुझे लगता है कि शो में जितने सेलिब्रिटी आए हैं और शो के होस्ट सलमान खान मन्नारा को देखना चाहते हैं। अगर मैं बार-बार शो में दूसरे लोगों का नाम लूंगी तो वो अच्छा नहीं लगेगा।
