टीवी मसाला

Rubina Dilaik Pregnancy : शादी के 5 साल बाद रुबीना दिलैक बनने वाली हैं मां! यूजर्स बोले- बेबी बंप क्यों छिपाया है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 28, 2023, 10:11 AM IST

Rubina Dilaik Pregnancy: रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Rubina Dilaik and Abhinav Shukla (credit pic: instagram)

Rubina Dilaik Pregnancy: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) टीवी के पॉपुलर कप्लस में से एक हैं। दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में गणपति की पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

एक्ट्रेस फोटो में पति के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस पिंक कलर का चिकनकारी कुर्ता और पजामे पहने नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। यूजर्स एक्ट्रेस को शादी के पांच साल बाद मां बनने की बधाई दे रहे हैं।

क्या मां बनने वाली हैं रुबीना दिलैक

यूजर्स सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप क्यों छिपाया हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर कोई बात नहीं की है। फैंस एक्ट्रेस के कंफर्मेंशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द पंजाबी इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस को छोटी बहू और शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे शोज से पहचान मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article